NEET SS Counselling: नीट एसएस का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी, 22 नवंबर से शुरू होगी पंजीयन प्रक्रिया
NEET SS Counselling Schedule 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा सुपर-स्पेशियलिटी के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यानी नीट एसएस के लिए काउंसलिंग 2022 शेड्यूल जारी किया गया है। नीट एसएस काउंसलिंग राउंड-1 और 2 की तारीख जारी कर दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS Counselling Schedule 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा सुपर-स्पेशियलिटी के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यानी नीट एसएस के लिए काउंसलिंग 2022 शेड्यूल जारी किया गया है। नीट एसएस काउंसलिंग राउंड-1 और 2 की तारीख जारी कर दी गई हैं। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 22 नवंबर से शुरू होने वाले हैं। सभी उम्मीदवार जो नीट एसएस काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जा सकते हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने 15 सितंबर, 2022 को NEET SS रिजल्ट 2022 जारी किया था।
NEET SS Counselling 28 नवंबर से तक होंगे रजिस्ट्रेशन
अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नीट एसएस काउंसलिंग 22 नवंबर से शुरू होगी और 28 नवंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। NEET SS सीट 2022 का सीट आवंटन परिणाम एक दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को दो दिसंबर से आगे की प्रवेश प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ना होगा। नीट एसएस काउंसलिंग 2022 उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आयोजित की जाएगी।
NEET SS Counselling 2022 ऐसा रहेगा पहले दौर का शेड्यूल
-
राउंड-1 के लिए पंजीयन और शुल्क भुगतान : 22 नवंबर से 28 नवंबर को दोपहर तक। -
राउंड-1 च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग : 25 नवंबर से 28 नवंबर को रात 11:55 बजे तक। -
राउंड-1 च्वॉइस लॉकिंग : 28 नवंबर को शाम चार बजे से 28 नवंबर को रात 11:55 बजे तक। -
राउंड-1 सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया : 29 नवंबर से 30 नवंबर तक। -
राउंड-1 का परिणाम : एक दिसंबर, 2022। -
राउंड-1 में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग : 02 दिसंबर से 07 दिसंबर, 2022 तक।
NEET SS Counselling 2022 यह होगा दूसरे दौर का शेड्यूल
-
राउंड-2 के लिए पंजीयन और शुल्क भुगतान : 09 दिसंबर से 14 दिसंबर को दोपहर तक । -
राउंड-2 च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग : 10 दिसंबर से 14 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक। -
राउंड-2 च्वॉइस लॉकिंग : 14 दिसंबर से 14 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक। -
राउंड-2 सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया : 15 दिसंबर से 16 दिसंबर तक। -
राउंड-2 का परिणाम : 17 दिसंबर, 2022। -
राउंड-2 में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग : 18 दिसंबर से 24 दिसंबर, 2022 तक।
कमेंट
कमेंट X