NEET SS 2023: NBEMS ने आवेदन में सुधार के लिए खोली करेक्शन विंडो, 21 अगस्त तक है बदलाव करने का समय
NEET SS 2023: NBEMS ने आज, यानी 19 अगस्त को दोपहर 3 बजे NEET SS 2023 को संपादित करने के लिए विंडो खोल दी है। खबर में पढ़िए कि किन चाजों में बदलाव किया जा सकता है और किन चीजों में बदलाव संभव नहीं होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS 2023 Correction Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, यानी 19 अगस्त को दोपहर 3 बजे सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET SS) 2023 आवेदन-पत्र को संपादित करने के लिए विंडो खोल दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर जाकर अपने NEET SS 2023 आवेदन-पत्र में सुधार कर सकते हैं। गौरतलब है कि उम्मीदवारों के पास बदलाव करने के लिए 21 अगस्त रात 11:55 बजे तक का समय है।
21 अगस्त तक कर सकते हैं बदलाव
NBEMS ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा “ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनईईटी-एसएस 2023 के लिए अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं और आवेदन जमा करने की विंडो के दौरान परीक्षा शुल्क भी जमा किया है, उन्हें 19 अगस्त 2023 दोपहर 3 बजे से 21 अगस्त 2023 रात 11:55 तक की अवधि के दौरान अपने आवेदन संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। पीएम). इस दौरान कोई नया आवेदन पंजीकृत नहीं किया जा सकता है”
किन जानकारियों में हो सकता है बदलाव
बोर्ड ने बताया है कि उम्मीदवार अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता और टेस्ट सिटी को छोड़कर बाकी की डिटेल्स को एडिट कर सकते हैं। ऊपर बताई गई चीजों में बदलाव नहीं हो सकता है।
चेक करके ही करें फाइनल सबमिट
बोर्ड ने कहा “आवेदन पत्र को संपादित करने के बाद जमा करने से पहले जानकारी को कितनी भी बार संपादित किया जा सकता है। फॉर्म जमा करने के बाद परिवर्तन प्रभावी होंगे। हालांकि, एक बार संपादित आवेदन पत्र सबमिट हो जाने के बाद, संपादन विंडो के दौरान भी कोई और बदलाव की अनुमति नहीं होगी” इसलिए फॉर्म को एडिट करते समय उम्मीदवार इस बात का ख्याल रखें कि आवेदन को संपादित करने के बाद पूरी तरह जांच करने के बाद ही उसे सबमिट करें।
पेपर ऐड और रिमूव करने के नियम
एनबीईएमएस ने बताया है कि अगर कोई उम्मीदवार आवेदन पत्र को संपादित करते समय NEET SS 2023 में अतिरिक्त पेपर जोड़ना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पेपर के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा, जोकि ऑनलाइन मोड में ही होगा। वहीं, अगर कोई उम्मीदवार पहले सिलेक्ट किए गए पेपरों की संख्या को कम करना चाहता है, तो उन पेपरों का शेष शुल्क परीक्षा के बाद वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए कहा गया “ऐसे उम्मीदवारों को अपने अंतिम NEET SS 2023 आवेदन पत्र की एक प्रति के साथ संचार वेब पोर्टल (CWP) पर अनुरोध करना होगा।”
कमेंट
कमेंट X