NEET SS 2022: नीट सुपर स्पेशलिटी में आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
NEET Super Speciality 2022: सुपर स्पेशलिटी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार गुरुवार, 04 अगस्त को रात 11.45 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET Super Speciality 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी यानी नीट एसएस 2022 (NEET SS) के लिए आवेदन की समय-सीमा चार अगस्त को समाप्त हो रही है। सुपर स्पेशलिटी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार गुरुवार, 04 अगस्त को रात 11.45 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।
MD/MS/DNB की योग्यता होनी चाहिए
जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट--natboard.edu.in पर नीट एसएस 2022 परीक्षा के लिए जल्द से जल्द नामांकन पूरा कर सकते हैं। नीट सुपर स्पेशलिटी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर डिग्री (MD/MS/DNB) होनी चाहिए। उम्मीदवार जो 15 सितंबर, 2022 को या उससे पहले अपनी स्नातकोत्तर डिग्री को पूरा कर लेंगे, वे भी आवेदन के पात्र हैं। नीट एसएस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 15 जुलाई से शुरू हुई थी।
NEET SS सितंबर में आयोजित होगी परीक्षा
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एसएस 2022 परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। नीट सुपर स्पेशलिटी की परीक्षा, एक और दो सितंबर, 2022 को आयोजित की जानी है। नीट एसएस परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त रात 11:55 बजे तक है। उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया के तहत नीट सुपर स्पेशलिटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NEET SS 2022: 10 आसान स्टेप्स में करें आवेदन
-
नीट सुपर स्पेशलिटी 2022 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-- natboard.edu.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर दिखाई देने वाले NEET SS टैब पर क्लिक करें। -
अब, NEET SS 2022 विकल्प के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद एक नया वेब पेज खुलेगा। -
पूछे गए विवरण जमा करके खुद को पंजीकृत करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें। -
लॉगिन विवरण पंजीकृत मोबाइल नंबर पर क्रेडेंशियल पर भेजा जाएगा। -
NEET SS भर्ती पोर्टल पर लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें। -
आवेदन पत्र भरें और सभी स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें। -
भुगतान और आवेदन शुल्क और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट संभाल कर रख लें।
कमेंट
कमेंट X