फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET SS 2022 Correction Window Opens Today at nbe.edu.in Know How to Fill NEET Correction Form Here

NEET SS 2022: नीट सुपर स्पेशलिटी के लिए करेक्शन विंडो शुरू, ऐसे कर सकते हैं आवेदन फॉर्म में सुधार

Mon, 08 Aug 2022 10:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 10:52 PM IST
सार

NEET SS 2022 Correction Window Opens: इस समयावधि के दौरान, नीट एसएस आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपने फॉर्म में बदलाव/ संपादित करने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
NEET SS 2022 Correction Window Opens Today at nbe.edu.in Know How to Fill NEET Correction Form Here
नीट सुपर स्पेशलिटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

NEET SS 2022 Correction Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने सोमवार, 08 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) के लिए आवेदन सुधार यानी करेक्शन विंडो खोल दी है। इस समयावधि के दौरान, नीट एसएस आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपने फॉर्म में बदलाव/ संपादित करने की अनुमति होगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2022 है। 

विज्ञापन

NEET SS: 10 अगस्त को बंद हो जाएगी विंडो

एनबीई ने अधिसूचना में कहा कि एप्लीकेशन सबमिशन विंडो के दौरान सफलतापूर्वक शुल्क भुगतान के साथ अपना आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को केवल आठ अगस्त, 2022 से 10 अगस्त, 2022 के दौरान अपने आवेदनों को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। करेक्शन विंडो के दौरान कोई नया आवेदन पंजीकृत नहीं किया जा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि करेक्शन विंडो के लिए इस बार कोई भुगतान नहीं किया जा सकता है। यहां दिए गए आसान टिप्स के माध्यम से आप अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET SS 2022 की परीक्षा सितंबर में होगी

इस साल विभिन्न समूहों के लिए नीट एसएस परीक्षा 01 और 02 सितंबर को आयोजित की जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अगस्त, 2022 को जारी होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट देखें। 

विज्ञापन

NEET SS 2022 की आवेदन फॉर्म को कैसे संपादित करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर 'नीट-एसएस' सेक्शन पर क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपका नीट एसएस आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना आवेदन पत्र खोलें और तदनुसार परिवर्तन करें। 
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक बार हो जाने के बाद, आवेदन फॉर्म जमा करें। 
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed