NEET Result 2021 : NEET 2021 का रिजल्ट होने वाला है जारी, जानें स्कोरकार्ड में दिए गए पर्सेंटाइल का क्या है मतलब और कैसे किया जाता है इसे कैल्क्युलेट
NEET 2021 का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इस बार NEET में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है।
विस्तार
देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा पूरे देश भर में 12 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इन परीक्षा में शमिल होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course- Join Now की भी मदद ले सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :
NEET 2021 के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है और इसके परिणाम किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। NEET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को NTA ने 26 अक्टूबर तक आवेदन में सुधार का मौका दिया था, इसी के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही इसके परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
क्या है पर्सेंटाइल का मतलब :
NEET 2021 के स्कोरकार्ड में अभ्यर्थियों के मार्क्स के साथ उनका पर्सेंटाइल स्कोर भी दिया जाएगा। दरअसल पर्सेंटाइल का मतलब होता है कि कितने अभ्यर्थी हैं जिनके मार्क्स आपसे कम आए हैं। जैसे अगर आपका स्कोर 95 पर्सेंटाइल है, तो इसका मतलब है कि आपने 95 प्रतिशत अभ्यर्थियों से ज्यादा मार्क्स स्कोर किए हैं। पर्सेंटाइल को (100 x सेशन में कितने छात्रों के मार्क्स आपसे कम आए हैं/ सेशन के कुल छात्रों की संख्या) के फार्मूले पर कैल्क्युलेट किया जाता है।
कितना रह सकता है कट ऑफ :
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट कटऑफ 2021, 50 पर्सेंटाइल है, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह 40 पर्सेंटाइल होगा। सामान्य - पीएच वर्ग के लिए नीट कटऑफ 45वां पर्सेंटाइल होगा। इस बार की परीक्षा को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कट ऑफ पिछली परीक्षा की अपेक्षा 1 से 2 फीसदी नीचे जा सकता है।
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
कमेंट
कमेंट X