{"_id":"5b1901df4f1c1b644d8b53de","slug":"neet-result-2018-girl-committed-suicide-after-low-marks-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा में कम अंक, एक और छात्रा ने की 'खुदकुशी'","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट परीक्षा में कम अंक, एक और छात्रा ने की 'खुदकुशी'
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 07 Jun 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के त्रिची में एक छात्रा ने बुधवार की रात खुदकुशी कर ली। 18 साल की सुभाश्री इस साल आयोजित नीट परीक्षा में शामिल हुई थीं। यह बताया जा रहा है कि वो परीक्षा में बेहतर न कर पाने के चलते सदमे में थीं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि खुदकुशी की वजह यही थी या फिर कुछ और। सुभाश्री को 12वीं की परीक्षा में 1200 में से 907 अंक मिले थे और वो निजी स्कूल में पढ़ती थीं। उसे नीट की परीक्षा में सिर्फ 24 अंक मिले थे, इस कारण से वो परेशान थी और बुधवार की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
खुदकुशी समस्या का समाधान नहीं
जब उनके मां-बाप को इस बात का पता चला तो वो उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुभाश्री के पिता सरकारी बस ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा, 'नीट परीक्षा को समाप्त कर देना चाहिए ताकि आगे कोई बच्चा खुदकुशी न करे।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा में फेल होना समस्या का समाधान नहीं है और किसी को भी खुदकुशी नहीं करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X