{"_id":"636c37e6c0c8b703374604bf","slug":"neet-pg-till-next-year-now-medical-students-will-get-admission-on-the-basis-of-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS: नीट-पीजी अगले साल तक ही, एनईएक्सटी लेगी जगह, मेडिकल के छात्रों को इसके आधार पर ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MBBS: नीट-पीजी अगले साल तक ही, एनईएक्सटी लेगी जगह, मेडिकल के छात्रों को इसके आधार पर ही मिलेगा प्रवेश
Thu, 10 Nov 2022 04:59 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:59 AM IST
सार
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम के अनुसार एनईएक्सटी, एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए अगले साल अप्रैल-मई में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) आखिरी हो सकती है। इसकी जगह नेशनल एग्जिट टेस्ट (एनईएक्सटी) का आयोजन होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम के अनुसार एनईएक्सटी, एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा होगी। यह आधुनिक चिकित्सा पद्धति की प्रैक्टिस करने के लिए लाइसेंस परीक्षा, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्यता-आधारित प्रवेश परीक्षा और भारत में प्रैक्टिस करने के इच्छुक विदेशी चिकित्सा स्नातकों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन
दिसंबर 2023 में संभव
एनएमसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया कि वह दिसंबर, 2023 में एनईएक्सटी करना चाहता है। यह परीक्षा 2019-2020 बैच के एमबीबीएस छात्रों को देनी होगी। इससे 2024-2025 बैच से पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले भी होंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X