फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG score card 2024 anytime at natboard.edu.in; MCC will be released counselling schedule soon

NEET PG: नीट पीजी का स्कोरकार्ड जारी होने पर इस लिंक से करें डाउनलोड; जानें काउंसलिंग पर क्या है अपडेट

Fri, 30 Aug 2024 06:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

NEET PG Score Card 2024: एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी का स्कोरकार्ड 30 अगस्त को जारी किया जाना था। हालांकि, अभी तक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। लिंक एक्टिव होती ही उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
NEET PG score card 2024 anytime at natboard.edu.in; MCC will be released counselling schedule soon
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG Scorecard 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को किया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड किसी भी समय वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर जाकर नीट-पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


MD, MS, DNB, डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए NEET PG 2024 का आयोजन 11 अगस्त को दो शिफ्ट में किया गया था।

योग्यता अंक

योग्यता अंकों के अनुसार, सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्रता मानदंड 50वां पर्सेटाइल है, सामान्य-पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45वां पर्सेटाइल है, और एससी, एसटी, ओबीसी के लिए यह 40 वां पर्सेटाइल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू करेगी और आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पूरा शेड्यूल घोषित करेगी।

परिणामों की घोषणा करते समय एनबीईएमएस ने कहा था कि अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के लिए NEET PG मेरिट सूची अलग से घोषित की जाएगी। NBEMS ने कहा कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार पात्रता मानदंडों के आधार पर 50% AIQ सीटों के लिए मेरिट सूची में नहीं होंगे। ऐसे उम्मीदवार पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य कोटा सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन

NEET PG Score Card Download: ऐसे डाउनलोड करें नीट पीजी का स्कोरकार्ड

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • NEET PG स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी लॉगिन लिंक पर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • इस शैक्षणिक वर्ष के लिए मान्य NEET PG स्कोर कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  • प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति की जांच करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed