फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG round 3 counselling 2023 registration begins today at mcc.nic.in, choice filling at 3 PM

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए आज से करें पंजीकरण, देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 22 Sep 2023 08:51 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 08:51 AM IST
सार

NEET PG Counselling 2023: MCC ने नीट पीजी कट-ऑफ 2023 को शून्य तक कम कर दिया है। राउंड 3 के लिए नए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। पूरा शेड्यूल देखने के लिए खबर को पढ़ें।
 

विज्ञापन
NEET PG round 3 counselling 2023 registration begins today at mcc.nic.in, choice filling at 3 PM
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 3 के लिए नए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी कट-ऑफ 2023 को शून्य तक कम करने के बाद पंजीकरण और विकल्प भरने की विंडो को फिर से खोलने का फैसला किया। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अब एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर आवेदन करने के पात्र होंगे।

विज्ञापन

आज 5 बजे तक करें ये काम

एमसीसी ने उन उम्मीदवारों को भी नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए अनुमति दी है जो अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय से एनआरआई में बदलना चाहते हैं। ऐसे आवेदकों को सभी आवश्यक दस्तावेज आज शाम 5 बजे तक ई-मेल - nri.adgmemcc1@gmail.com पर भेजने होंगे। नोटिस में यह भी कहा गया है की निर्धारित समय से पहले/बाद में प्राप्त मेल पर विचार नहीं किया जाएगा।

एमसीसी ने स्पष्ट किया कि जो अभ्यर्थी पहले ही राउंड-3 में पात्र हो चुके हैं और एनआरआई में परिवर्तित हो चुके हैं, उन्हें दोबारा अपने दस्तावेज भेजने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 अक्तूबर है काउंसलिंग की अंतिम तिथि

संशोधित नीट पीजी राउंड 3 शेड्यूल के साथ, एमसीसी ने कहा कि नीट पीजी काउंसलिंग 2023 की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर होगी। पीजी मेडिकल छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 पहले ही 5 सितंबर से शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

छुट्टियों को मानें कार्यदिवस

एमसीसी ने सभी भाग लेने वाले संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे सभी शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टियों को कार्य दिवस के रूप में मानें।

एनईईटी पीजी राउंड 3 पंजीकरण लिंक

राउंड 3 के लिए नीट पीजी पंजीकरण लिंक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर होस्ट किया जाएगा। पंजीकरण शुरू होने पर समिति उम्मीदवारों को सूचित करेगी। मेडिकल उम्मीदवारों को अपना नीट पीजी रोल नंबर दर्ज करना होगा और पासवर्ड जनरेट करना होगा। उन्हें अपनी पसंद के क्रम में कॉलेजों और पाठ्यक्रम का फॉर्म और विकल्प भरने के लिए पंजीकरण विंडो के माध्यम से फिर से लॉगिन करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

नए पंजीकरण 22 सितंबर से 25 सितंबर दोपहर 12 बजे तक किए जा सकेंगे। च्वॉइस फिलिंग आज दोपहर 3 बजे से 25 सितंबर 11.59 pm तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 26 से 27 सितंबर के बीच होगी और परिणाम 28 सितंबर को जारी होगा। अलॉट हुए संस्थान में 29 सितंबर से 6 अक्तूबर शाम 5 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed