फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Result: Topper Scores 641 Out of 700, Top 20 Candidates Secure 614-641 Marks

नीट-पीजी रिजल्ट 2026: टॉपर को मिले 700 में से 641 अंक, टॉप-20 में 614 से ज्यादा स्कोर पाने वाले अभ्यर्थी

Fri, 25 Sep 2026 10:59 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

नीट-पीजी के नतीजों में इस बार टॉपर ने 700 में से 641 अंक हासिल किए हैं। वहीं, टॉप-20 में शामिल अभ्यर्थियों का स्कोर 614 से 641 अंक के बीच रहा। रिजल्ट में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन से परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
NEET PG Result: Topper Scores 641 Out of 700, Top 20 Candidates Secure 614-641 Marks
नीट-पीजी रिजल्ट 2026 - फोटो : AI

विस्तार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 का परिणाम और टॉपर सूची जारी कर दी है। ऑल इंडिया रैंक-1 यानी टॉपर को 720 में से 641 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थी को 633 अंक और तीसरे स्थान वाले को 626 अंक मिले हैं। टॉप-20 में अभ्यर्थियों के अंक 614 से 641 के बीच हैं।

विज्ञापन


एनबीईएमएस के अनुसार, रैंक तय करने में प्राप्त अंकों के साथ लागू टाई-ब्रेकिंग नियमों का इस्तेमाल किया गया है। सामान्य व ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 50वां पसेंटाइल (262) अंक है। सामान्य दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 45वां पसेंटाइल (244 अंक), जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 40वां पसेंटाइल (226) अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षार्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nat board.edu.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

30 अगस्त को हुई थी परीक्षा

नीट पीजी 2026 का मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को हुई थी। जयपुर के आईऑन डिजिटल जोन, सीतापुरा केंद्र पर आंतरिक बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। इनके लिए एनबीईएमएस ने 5 सितंबर को जयपुर में दोबारा परीक्षा कराई थी। 30 अगस्त की परीक्षा में 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, 5 सितंबर को हुई दोबारा परीक्षा में 2.416 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यानी दोनों चरणों में कुल 2,65,960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीटी-पीजी के लिए 86,360 सीटें

नीट पीजी के जरियेडॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और डीएनबी, डीआरएनबी और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश होता है। देशभर में 2026-27 सत्र के लिए कुल 86360 पीजी - मेडिकल सीटों पर काउंसलिंग होनी है, जिनमें सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक में हैं।

1 अक्तूबर को जारी होगा स्कोरकार्ड

एनबीईएमएस की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक नीट पीजी परीक्षा का स्कोरकार्ड 1 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed