NEET PG Postponement News: क्या है नीट पीजी परीक्षा स्थगित का दावा करने वाले नोटिस की सच्चाई? यहां जानें
NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने से संबंधित एक नोटिस वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि यह परीक्षा अब 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस नोटिस से अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थित पैदा हो रही है।
विस्तार
NEET PG Exam Cancelled Notice: इन दिनों सोशल मीडिया पर नीट पीजी परीक्षा से संबंधित नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इस नोटिस में दावा किया जा रहा है कि एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि अब नीट पीजी परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। हालांकि, एनबीईएमएस की वेबसाइट पर ऐसा कोई नोटिस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वायरल नोटिस की सच्चाई...
फर्जी है परीक्षा स्थगित वाला नोटिस
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अपने किसी भी आधिकारिक हैंडल या वेबसाइट पर नीट पीजी परीक्षा के स्थिगित होने से संबंधित ऐसा कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है। वहीं, सरकारी एजेंसियों द्वारा इस नोटिस के तथ्यों की जांच भी की गई है, जिसमें यह नोटिस फर्जी पाया गया है। ये रहा वायरल नोटिस-
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर भरोसा करें।
15 जून को होगी नीट पीजी परीक्षा
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, नीट पीजी परीक्षा 15 जून को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी। इस परीक्षा के माध्यम से एमडी, एमएस व पीजी डिप्लोमा जैसे पीजी मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
पिछले वर्ष (2024) यह परीक्षा 2,28,540 उम्मीदवारों के लिए 170 शहरों के 416 केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गई थी। 2025 में यह दूसरी बार होगा, जब नीट पीजी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X