NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड की रिपोर्टिंग का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड की रिपोर्टिंग का आज आखिरी दिन है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शनिवार 19 नवंबर को नीट पीजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड की रिपोर्टिंग का आज आखिरी दिन है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शनिवार 19 नवंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2022 मॉप-अप राउंड का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया था। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करने का आज आखिरी दिन है। एआईक्यू सीटों के लिए NEET PG काउंसलिंग की रिपोर्टिंग आज, 24 नवंबर, 2022 को समाप्त होगी। NEET PG 2022 स्टेट काउंसलिंग 29 नवंबर, 2022 को समाप्त होगी।
NEET PG Counselling रिपोर्टिंग के लिए दस्तावेजों की सूची
- एमसीसी द्वारा जारी NEET PG 2022 आवंटन पत्र।
- NEET PG परिणाम, रैंक कार्ड।
- एमबीबीएस,बीडीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्क शीट।
- एमबीबीएस , बीडीएस डिग्री सर्टिफिकेट / प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
- इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र।
- जन्म तिथि सत्यापन प्रमाण पत्र।
- आईडी प्रूफ।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा शुरू
एक बार जब एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counselling) के लिए मॉप अप राउंड पूरा हो जाएगा तो इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू होगा। NEET PG काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 नवंबर, 2022 से शुरू होगा। NEET PG काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड की अंतिम परिणाम सूची में 8,606 उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में NEET PG 2022 रैंक, आवंटित कोटा, कॉलेज, पाठ्यक्रम का विवरण है। "सभी उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेंगे कि आवंटित कॉलेज द्वारा प्रवेश प्रक्रिया इंट्राएमसीसी के ऑनलाइन रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से की जानी चाहिए। ऑफलाइन मोड के माध्यम से किसी भी प्रवेश को शून्य माना जाएगा।
कमेंट
कमेंट X