फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2026: PwD Medical Assessment Starts October 1, Check Important Dates

नीट पीजी काउंसलिंग: पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए मेडिकल असेसमेंट पर अपडेट, एक अक्तूबर से शुरू होगा पोर्टल

Tue, 29 Sep 2026 06:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 06:26 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण में पीडब्ल्यूडी श्रेणी से प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल असेसमेंट की तारीखें जारी हो गई हैं। यह प्रक्रिया 1 अक्तूबर से शुरू होगी। अपील और दोबारा जांच के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2026: PwD Medical Assessment Starts October 1, Check Important Dates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-1 में पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल असेसमेंट से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


एमसीसी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी पोर्टल भी इसी दिन सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन

कब तक पूरा कराना होगा मेडिकल असेसमेंट?

पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तय समय के भीतर अपना मेडिकल असेसमेंट पूरा कराना होगा। यह प्रक्रिया प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड के माध्यम से होगी। महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

  • पीडब्ल्यूडी पोर्टल सक्रिय: 1 अक्तूबर 2026
  • प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट शुरू: 1 अक्तूबर 2026
  • प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट की अंतिम तिथि: 9 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे तक
  • अपील/दोबारा मेडिकल असेसमेंट शुरू: 5 अक्तूबर 2026, सुबह 10 बजे
  • अपील/दोबारा मेडिकल असेसमेंट की अंतिम तिथि: 12 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे तक
विज्ञापन

अगर मेडिकल असेसमेंट से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को प्राथमिक मेडिकल असेसमेंट के बाद अपील या दोबारा जांच की जरूरत पड़ती है, तो उसके लिए अपील मेडिकल असेसमेंट बोर्ड की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा 5 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इसलिए जिन उम्मीदवारों को प्राथमिक असेसमेंट के बाद अपील या दोबारा असेसमेंट की जरूरत है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

समय पर मेडिकल असेसमेंट कराना क्यों जरूरी है?

पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत काउंसलिंग में आगे बढ़ने के लिए निर्धारित मेडिकल असेसमेंट पूरा करना जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए।

एमसीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपील और दोबारा मेडिकल असेसमेंट से जुड़े नियमों को समझने के लिए नीट पीजी 2026 सूचना पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed