{"_id":"64ec2f8ec3950ece62095ca7","slug":"neet-pg-counselling-2023-round-2-seat-allotment-result-today-on-28-august-at-mcc-nic-in-2023-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, फटाफट ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, फटाफट ऐसे करें चेक
Mon, 28 Aug 2023 02:58 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:58 PM IST
सार
NEET PG Round 2 Seat Allotment Result: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET PG
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Round 2 Seat Allotment Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 28 अगस्त को नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है, वेआधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर आवंटन परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड में सीट ऑफर की गई है, वे 29 अगस्त और 5 सितंबर, 2023 के बीच अपनी प्रवेश स्थिति की पुष्टि करने के लिए आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करेंगे। नीट पीजी काउंसलिंग 2023 का तीसरा राउंड 8 सितंबर से 13 सितंबर 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। .
विज्ञापन
ऐसे देख सकेंगे सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर पीजी मेडिकल काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के रूप में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार आवंटित कॉलेज में भौतिक रूप से रिपोर्टिंग करते समय नीचे बताए गए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें और रिपोर्टिंग के समय अपने साथ लेकर जाएं।
- एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
- एनबीई द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड।
- नीट पीजी 2023 रिजल्ट या एनबीई द्वारा जारी किया गया रैंक कार्ड।
- एमबीबीएस, बीडीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट।
- एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाणपत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
कमेंट
कमेंट X