फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2023 likely from July 15 at mcc.nic.in check NEET PG Result at natboard.edu.in

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी स्कोर कार्ड 25 मार्च से मिलेंगे, एमसीसी शुरू करेगी काउंसलिंग प्रक्रिया

Wed, 15 Mar 2023 05:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 05:40 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2023 Schedule: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। अब क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों को पूरा ध्यान नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट यानी NEET PG 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर है। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 likely from July 15 at mcc.nic.in check NEET PG Result at natboard.edu.in
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : NBEMS

विस्तार

NEET PG Counselling 2023 Schedule: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। अब क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों को पूरा ध्यान नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट यानी NEET PG 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर है। हालांकि, उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड 25 मार्च से चेक कर सकेंगे। एनबीईएमएस की ओर से उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोर कार्ड natboard.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

NEET PG Counselling 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन

प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का अगला कदम NEET PG काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटों के लिए उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के पास आवेदन करना होगा। राज्य कोटे की सीटों के लिए उन्हें संबंधित राज्य प्राधिकरणों के माध्यम से आवेदन करना होगा। इस वर्ष के लिए एनबीई द्वारा एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी नीट पीजी कट-ऑफ नीचे बताई गई है। 
 

 

यह भी पढ़ें : NEET-PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 का परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई


 
विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2023 केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी दलील

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने NEET PG टालने की मांग याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए बताया था कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से एमसीसी के माध्यम से 15 जुलाई से नीट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग शुरू करने की योजना है। यह उन याचिकाकर्ताओं के जवाब में था जिन्होंने तर्क दिया था कि भले ही नीट पीजी मार्च में आयोजित किया जाता है, काउंसलिंग 11 अगस्त से पहले शुरू नहीं हो सकती है, जो कि इंटर्नशिप पूरा होने की समय-सीमा है।

 

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2023 अंतरिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी जाएगी

केंद्र ने कहा था कि जो लोग 15 जुलाई तक इंटर्नशिप पूरी नहीं करते हैं और बिना प्रमाण पत्र के हैं, उन्हें अंतरिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट पीजी काउंसलिंग के आधिकारिक कार्यक्रम के लिए नियमित रूप से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की वेबसाइट देखते रहें।

 

यह भी पढ़ें : NEET PG 2023 Cut Off: नीट पीजी कट ऑफ जारी, यहां जानें पिछले साल से किस श्रेणी में कितनी ज्यादा?

 

NEET PG Result CutOff 2023

श्रेणी न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड कट-ऑफ स्कोर (800 में से)
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 50वां पर्सेंटाइल 291
सामान्य-पीडब्ल्यूबीडी 45वां पर्सेंटाइल 274
एससी/एसटी/ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित) 40वां पर्सेंटाइल 257
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed