फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2022 Revised Schedule Released at mcc.nic.in, Registrations begin on Sept 15

NEET Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Wed, 07 Sep 2022 10:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 10:11 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2022: वैसे तो नीट पीजी काउंसलिंग मूल रूप से 01 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली थी। लेकिन एमसीसी ने एनएमसी से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 Revised Schedule Released at mcc.nic.in, Registrations begin on Sept 15
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इन नई तारीखों के अनुसार, पात्र नीट पीजी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 सितंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए NEET PG 2022 काउंसलिंग की प्रमुख तारीख यहां बताई गई है। 

विज्ञापन

एक सितंबर से होनी थी काउंसलिंग, लेकिन टाली गई

वैसे तो नीट पीजी काउंसलिंग मूल रूप से 01 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली थी। लेकिन एमसीसी ने एनएमसी से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। हालांकि, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने घोषणा की कि यह उम्मीदवारों के फायदे के लिए इसी सत्र से नए कॉलेज और नई सीटें जोड़ने वाला है जिसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को पुनर्निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

 

NEET PG Counselling 2022 चार राउंड में होगी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अधिसूचना में कहा है कि NEET PG 2022 के लिए काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। ये चार राउंड होंगे - राउंड-1, राउंड-2, मॉप अप राउंड और एक ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड के लिए पंजीकरण 15 सितंबर, 2022 से शुरू होंगे और 04 अक्तूबर, 2022 को समाप्त हो जाएंगे।

NEET PG Counselling 2022 पहले दौर का संशोधित कार्यक्रम

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण और भुगतान का समय : 15 सितंबर से 23 सितंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग : 20 सितंबर से 25 सितंबर, 2022 को रात 11:55 बजे तक  
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों का आंतरिक सत्यापन : 23 से 24 सितंबर, 2022 तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट आवंटन की प्रक्रिया  : 26 से 27 सितंबर, 2022 तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी राउंड वन काउंसलिंग का रिजल्ट : 28 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राउंड वन के लिए रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग : 29 सितंबर, 2022 से 04 अक्तूबर, 2022 तक।
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022 दूसरे दौर का रिवाइज्ड शेड्यूल

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण और भुगतान : 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2022 को दोपहर 12 बजे तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग : 11 अक्तूबर, से 14 अक्तूबर, 2022 को रात 11:55 बजे तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों का आंतरिक सत्यापन : 14 से 16 अक्तूबर, 2022 तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट आवंटन की प्रक्रिया : 17 से 18 अक्तूबर, 2022 v
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी राउंड टू काउंसलिंग का रिजल्ट : 19 अक्तूबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राउंड टू के लिए रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग : 20 से 26 अक्तूबर, 2022 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed