फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   NEET PG Counselling 2021 begin on January 12 Dates Announced by Union Health Minister Mansukh Mandaviya

NEET PG 2021 Counselling: नीट पीजी 2021 काउंसलिंग 12 जनवरी से होगी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

Sun, 09 Jan 2022 02:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 02:32 PM IST
सार

NEET PG  Counselling: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी काउंसलिंग 2021, 12 जनवरी से शुरू होगी। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021 begin on January 12 Dates Announced by Union Health Minister Mansukh Mandaviya
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार, 09 जनवरी को नीट काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीट काउंसलिंग बुधवार, 12 जनवरी, 2022 से शुरू हो जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें : NEET PG 2021 Score Card: नीट पीजी 2021 के स्कोर कार्ड आज होंगे जारी, यहां देख सकेंगे कट ऑफ और मार्क्स

बता दें कि सात जनवरी, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 को हरी झंडी दी थी। कोर्ट के अंतरिम फैसले के तहत ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण को स्वीकृति दे दी गई थी। वहीं, ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण इस वर्ष प्रभावी रखने पर सहमति बनी थी। हालांकि, भविष्य में इस कोटे को जारी रखा जाएगा या नहीं, इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करना है। इसके लिए मामले में अगली सुनवाई तीन मार्च को होनी है। 
 

यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग का इंतजार खत्म, जानिए तारीख और अहम दस्तावेजों के बारे में सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग प्रक्रिया अक्तूबर 2021 में शुरू होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कोटे संबंधी प्रावधानों संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई लगाए गए स्थगन आदेश से इसमें देरी हुई है। मामले में देरी होने के कारण देश भर में जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से व्यापक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला था। कई राज्यों में नवंबर 2021 के अंत से फैडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन यानी फोर्डा के बैनर तले ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार भी किया गया था, तो कुछ राज्यों में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर नाराजगी जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग में क्यों हुई देरी, क्या रहे अब तक के विवाद, जानिए सब कुछ

यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling 2021: नीट-पीजी काउंसलिंग को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, इस साल जारी रहेगा ईडब्ल्यूएस कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed