फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2021: Likely to begin after this date, supreme court will hear matter related to EWS OBC on 23 november

NEET PG Counselling 2021: इस तारीख से शुरू हो सकती है काउंसलिंग की प्रक्रिया, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Sun, 21 Nov 2021 03:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 21 Nov 2021 03:25 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2021: मेडिकल उम्मीदवार भारत भर में नीट 2021 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में उम्मीद है कि देश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट 2021 काउंसलिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021: Likely to begin after this date, supreme court will hear matter related to EWS OBC on 23 november
NEET PG Counselling 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET PG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 23 नवंबर के बाद नीट पीजी 2021 काउंसलिंग शुरू कर सकती है। एमसीसी ने अक्तूबर में भारत के सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि नीट पीजी काउंसलिंग तब तक शुरू नहीं होगी जब तक कि वह अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) मेडिकल सीटों में ईडब्ल्यूएस और ओबीसी आरक्षण के कार्यान्वयन की वैधता तय नहीं कर लेती। 50 फीसदी एआईक्यू सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 25 अक्तूबर से शुरू होने वाली थी। यह मामला 23 नवंबर को शीर्ष अदालत के सामने आएगा। इस महीने की शुरुआत में सुनवाई टाल दी गई थी।

विज्ञापन

किस मामले पर हो रही है सुनवाई
शीर्ष अदालत ओबीसी को 27 फीसदी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों को केंद्रीय पूल के तहत आने वाली सभी मेडिकल सीटों पर 10 फीसदी आरक्षण प्रदान करने के लिए केंद्र और चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) की 29 जुलाई की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीसी के वकील ने क्या कहा
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि नीट पीजी के लिए काउंसलिंग तब तक शुरू नहीं होगी जब तक कि कोर्ट ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण शुरू करने के केंद्र के फैसले की वैधता का फैसला नहीं कर लेता। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस बीवी नागरत्न की बेंच ने कहा कि अगर कोर्ट के फैसले से पहले काउंसलिंग होती है, तो "छात्रों को एक गंभीर समस्या होगी"।

विज्ञापन

कोर्ट ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि "हम तब तक आपकी बात मानेंगे, जब तक कि छात्रों की काउंसलिंग नहीं की जाती। हम आपकी बात मानेंगे कि जब तक हम कोई रास्ता तय नहीं करते, तब तक काउंसलिंग शुरू नहीं हो रही है। अन्यथा छात्रों को एक गंभीर समस्या होगी ..."। इस बीच, डॉक्टरों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपना मुद्दा उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed