फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2021 Dates Released by MCC Registrations Begin on 12th January check Schedule here

NEET PG Counselling 2021: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का शेड्यूल, 12 से 17 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन

Mon, 10 Jan 2022 05:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 05:55 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2021 Date Schedule Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज NEET PG काउंसलिंग 2021 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021 Dates Released by MCC Registrations Begin on 12th January check Schedule here
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2021 Schedule Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज NEET PG काउंसलिंग 2021 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीसी ने अब मेडिकल पीजी प्रवेश 2021 के लिए विस्तृत नीट पीजी काउंसलिंग 2021 कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट पीजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

इसके बाद, एमसीसी ने सोमवार को विस्तृत नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। जिसमें काउंसलिंग संबंधी गतिविधियां और उनकी संबंधित तिथियों की विस्तृत सूची है। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी mcc.nic.in के माध्यम से पूरा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं :- 

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021 पहले चरण की प्रक्रिया 28 जनवरी को खत्म होगी

काउंसलिंग कार्यक्रम दिनांक / समय सीमा
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू 12 जनवरी, 2022
पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त 17 जनवरी, 2022 - दोपहर 12 बजे तक
ऑनलाइन परामर्श शुल्क का भुगतान समाप्त 17 जनवरी, 2022 - अपराह्न 03 बजे तक
च्वॉइस फिलिंग / लॉकिंग 13 जनवरी, 2022
च्वॉइस फिलिंग / लॉकिंग एंड्स 17 जनवरी, 2022
उम्मीदवारों का आंतरिक सत्यापन 18 और 19 जनवरी, 2022
सीट आवंटन की प्रक्रिया 20 और 21 जनवरी, 2022
नीट पीजी राउंड 1 आवंटन परिणाम 22 जनवरी, 2022
आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना 23 से 28 जनवरी, 2022
 

नीट पीजी काउंसलिंग 2022 का दूसरा चरण

काउंसलिंग कार्यक्रम दिनांक / समय सीमा
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू 03 फरवरी, 2022
पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त 07 फरवरी, 2022 तक दोपहर 12:00 बजे तक
ऑनलाइन परामर्श शुल्क का भुगतान समाप्त 07 फरवरी, 2022 को रात 11:55 बजे तक
च्वॉइस फिलिंग / लॉकिंग 04 फरवरी, 2022
च्वॉइस फिलिंग / लॉकिंग एंड्स 07 फरवरी, 2022
उम्मीदवारों का आंतरिक सत्यापन 08 और 09 फरवरी, 2022
सीट आवंटन की प्रक्रिया 10 और 11 फरवरी, 2022
नीट पीजी राउंड 2 आवंटन परिणाम 12 फरवरी, 2022
आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना 13 से 19 फरवरी, 2022

विज्ञापन

नीट पीजी 2021 के लिए चार चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया

इससे पहले, MCC ने अधिसूचित किया था कि NEET PG 2021 प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में चार चरण यानी राउंड शामिल होंगे। NEET PG 2021 के लिए अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग पहले दौर से शुरू होगी जो 12 से 28 जनवरी, 2022 तक होगी। विभिन्न चरणों या राउंड के लिए तारीखों और समय-सीमा के बारे में विवरण नीचे दिया  गया है।
 

  • नीट पीजी काउंसलिंग 2021 राउंड-1 : 12 से 28 जनवरी, 2022
  • नीट पीजी काउंसलिंग 2021 राउंड-2 : 03 से 19 फरवरी, 2022
  • नीट पीजी काउंसलिंग 2021 मॉप-अप राउंड : 22 फरवरी से 03 मार्च, 2022
  • नीट पीजी काउंसलिंग 2021 स्ट्रे वेकेंसी राउंड : सीटें रिक्त होने पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed