नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन: 12 अप्रैल को जारी होगा नीट पीजी एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) 12 अप्रैल को नीट पीजी ( NEET PG) एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनबीई ने उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in के जरिए दी है। जिसमें बताया गया है कि नीट पीजी परीक्षा का प्रवेश पत्र 12 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
इसे भी पढ़ें-बिहार लोक सेवा आयोग: कोविड-19 की वजह से न्यायिक सेवा परीक्षा स्थगित
नीट पीजी 2021 परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल को होगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। जिन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा। नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट 31 मई को जारी होगा। एनबीई ( NBE) के अनुसार, बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड की ऑनलाइन उपलब्धता के बारे में अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के जरिए सूचना देगा।
इसे भी पढ़ें-अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित
एनबीई अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ईमेल और पोस्ट के जरिए नहीं भेजेगा। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। कार्ड में दी गई जगह पर अभ्यर्थियों को अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। फोटोग्राफ का आकार न्यूनतम 35x45 मिमी होना चाहिए। एनबीई ने यह बात स्पष्ट की है कि कलर फोटोग्राफ का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X