नीट पीजी 2026: परिणाम तो आ गया, लेकिन उत्तर कुंजी कब आएगी? एनबीएमएस ने बता दी तारीख, साथ ही आएगा स्कोरकार्ड
NEET PG 2026 Answer Key Date OUT: उत्तर कुंजी के इंतजार के बीच एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। लेकिन अभ्यर्थियों को अभी भी आंसर-की का इंतजार है। हालांकि, बोर्ड ने परिणाम जारी करने के साथ ही यह भी बताया है कि उत्तर कुंजी कब उपलब्ध कराई जाएगी।
विस्तार
NBEMS NEET PG 2026 Result and Answer Key Date OUT: नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आंसर-की और स्कोरकार्ड पर है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने इन दोनों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी 2026 की आंसर-की भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
नीट पीजी की आंसर-की कब आएगी?
एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी 2026 की आंसर-की 1 अक्तूबर 2026 या उसके बाद वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आंसर-की के जरिए अपने प्रश्नों के उत्तर और परीक्षा में दिए गए उत्तरों से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।
आंसर-की में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
एनबीईएमएस ने बताया है कि परीक्षा में शामिल प्रत्येक अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी देख सकेगा। आंसर-की उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से ये जानकारी देख सकेंगे:
- प्रश्न पहचान संख्या
- सही उत्तर की पहचान संख्या
- अभ्यर्थी की ओर से चुनी गई उत्तर पहचान संख्या
- प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक
यह जानकारी नीट पीजी 2026 के मूल्यांकन के निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया नीट पीजी 2026 का परिणाम, ऐसे करें चेक
क्या किसी प्रश्न को गलत माना गया है?
- एनबीईएमएस ने परिणाम सूचना में बताया है कि नीट पीजी 2026 के दोनों प्रश्नपत्रों में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न की दोबारा समीक्षा की गई।
- परीक्षा के बाद संबंधित विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों ने सभी प्रश्नों और उनकी उत्तर-कुंजी की तकनीकी शुद्धता की जांच की।
- एनबीईएमएस के अनुसार, समीक्षा में कोई भी प्रश्न तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया।
- इसलिए परिणाम जारी करने से पहले प्रश्नों और उत्तर-कुंजी की दोबारा जांच की गई थी।
नीट पीजी का स्कोरकार्ड कब जारी होगा?
नीट पीजी 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी 1 अक्तूबर 2026 या उसके बाद एनबीईएमएस की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यानी अभ्यर्थियों को आंसर-की और स्कोरकार्ड के लिए 1 अक्तूबर या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट देखनी होगी।
स्कोरकार्ड कितने समय तक डाउनलोड कर सकेंगे?
एनबीईएमएस ने स्कोरकार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिया है:
- व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से छह महीने तक ही वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
- छह महीने की अवधि खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
- इसके बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध कराने से जुड़े अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- एनबीईएमएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड प्रणाली द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज हैं।
- इन्हें डाक या ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
- इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
नीट पीजी 2026 में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए थे?
- नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। इसमें 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
- जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा के दो परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक बिजली की समस्या के कारण कुछ अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे।
- प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 को जयपुर में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
नीट पीजी 2026 की कटऑफ कितनी है?
अलग-अलग श्रेणियों की न्यूनतम योग्यता और कटऑफ इस प्रकार है:
| श्रेणी | न्यूनतम योग्यता | कटऑफ अंक |
|---|---|---|
| सामान्य/ईडब्ल्यूएस | 50वां पर्सेंटाइल | 262 |
| सामान्य दिव्यांग | 45वां पर्सेंटाइल | 244 |
| एससी/एसटी/ओबीसी, इनमें दिव्यांग भी शामिल | 40वां पर्सेंटाइल | 226 |
कमेंट
कमेंट X