{"_id":"6968939438b6bbd1bd0fad5c","slug":"neet-pg-2025-round-3-counselling-schedule-released-registration-open-till-january-29-2026-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2025 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू; देखें कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG 2025 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू; देखें कार्यक्रम
Thu, 15 Jan 2026 12:43 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:43 PM IST
सार
NEET PG 2025 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 29 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2025
- फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विस्तार
NEET PG 2025 Counselling: नीट पीजी 2025 में कटऑफ अंकों में बदलाव के बीच मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने तीसरे राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार नीट पीजी परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अब तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 29 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह काउंसलिंग देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
देखें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
| चरण | अखिल भारतीय कोटा/केंद्रीय विश्वविद्यालय (MCC) | राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण (DME) |
|---|---|---|
| तीसरा चरण - पंजीकरण | 15 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 | 27 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 |
| डेटा साझा करने की तिथि | 6 और 7 फरवरी 2026 | 14 फरवरी 2026 |
| ज्वाइन करने की अंतिम तिथि | 6 फरवरी 2026 | 13 फरवरी 2026 |
| अतिरिक्त चरण - पंजीकरण | 10 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 | 16 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 |
| आवंटित उम्मीदवारों की सूची साझा | 18 फरवरी 2026 | - |
| अंतिम ज्वाइनिंग की तिथि | 28 फरवरी 2026 | 28 फरवरी 2026 |
Trending Videos
एआईक्यू और राज्य पीजी काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन | 15 जनवरी 2026 |
| पंजीकरण/भुगतान | 15 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) |
| भुगतान की अंतिम तिथि | 26 जनवरी 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
| विकल्प भरना | 16 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 (रात 11:55 बजे तक) |
| विकल्प लॉक करना | 26 जनवरी 2026 (शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक) |
| सीट आवंटन प्रक्रिया | 27 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 |
| परिणाम घोषित | 29 जनवरी 2026 |
| रिपोर्टिंग | 30 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 |
| संस्थानों द्वारा डेटा सत्यापन / MCC द्वारा डेटा साझा | 7 फरवरी 2026 |
स्ट्रे राउंड का शेड्यूल
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| सीट मैट्रिक्स का सत्यापन | 9 फरवरी 2026 |
| पंजीकरण/ भुगतान | 10 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) |
| भुगतान की अंतिम तिथि | 15 फरवरी 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
| विकल्प भरना | 11 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 (रात 11:55 बजे तक) |
| विकल्प लॉक करना | 15 फरवरी 2026 (शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक) |
| सीट आवंटन प्रक्रिया | 16 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 |
| परिणाम घोषित | 18 फरवरी 2026 |
| रिपोर्टिंग | 19 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 |
विज्ञापन
NRI श्रेणी में परिवर्तन से जुड़ी जरूरी सूचना
पीजी काउंसलिंग 2025-26 के तीसरे चरण में जो उम्मीदवार अपनी श्रेणी भारतीय से NRI में बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह सूचना महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश (22 अगस्त 2017) के अनुसार, ऐसे उम्मीदवारों को अपने NRI होने के दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज ई-मेल के माध्यम से भेजने होंगे।उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से 17 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे तक अपने सभी जरूरी दस्तावेज एक ही ई-मेल nri.adgmemcc1@gmail.com पर भेजें। तय समय से पहले या बाद में भेजे गए ई-मेल स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आगे की जानकारी और अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) देखते रहने की सलाह दी जाती है।

कमेंट
कमेंट X