फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2025: Federation of All India Medical Association demands exam should be held in a single shift

NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा एक ही पाली में हो, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की मांग; पढ़ें क्या कहा

Tue, 22 Apr 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Apr 2025 07:42 AM IST
सार

NEET PG 2025 Single Shift: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के चेयरमैन मनीष जांगड़ा के तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 2017 की तरह नीट पीजी एक ही पाली में हो। नीट पीजी 2025 एक ही पाली में करवाने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
NEET PG 2025: Federation of All India Medical Association demands exam should be held in a single shift
NEET PG 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

NEET PG 2025 Single Shift: नीट पीजी 2025 एक ही पाली में करवाने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के चेयरमैन मनीष जांगड़ा के तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 2017 की तरह नीट पीजी एक ही पाली में हो।

विज्ञापन

एक शिफ्ट में हो परीक्षा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने निष्पक्षता, पारदर्शिता और एकरूपता के लिए  2017 में कई-पाली पैटर्न को बंद कर दिया था। कई पालियों में परीक्षा कराने से कठिनाई के स्तर और विषयवार प्रश्न वितरण में भिन्नता आती है। पिछले सालों में शिफ्टों के बीच प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई में भिन्नता देखी गई है। नीटी पीजी लाखों युवा डॉक्टरों के भविष्य को निर्धारित करती है। ऐसे में इसे पारदर्शी और एकरूप तरीके से कराना अनिवार्य है। एक शिफ्ट की परीक्षा परिणामों की विश्वसनीयता को बनाए रखती है, सिस्टम में विश्वास बढ़ाती है और हजारों मेहनती मेडिकल स्नातकों के कॅरिअर की सुरक्षा करती है।

विज्ञापन

उन्होंने मांग रखी कि स्वास्थ्य मंत्रालय राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) को एक ही शिफ्ट में नीट पीजी आयोजित करने की प्रथा को बनाए रखने का निर्देश दे। बता दें कि परीक्षा 15 जून को सुबह 9 से 12.30 और दोपहर दोपहर 3:30 से शाम 7:00 बजे तक प्रस्तावित है।

महत्वपूर्ण तारीखें

 उम्मीदवार नीचे तालिका में लिखी महत्वपूर्ण तिथियों को अपने कैलेंडर में नोट कर लें:
 
आयोजन तारीख
पंजीकरण प्रारंभ 17 अप्रैल, 2025
पंजीकरण समाप्त 7 मई, 2025
परीक्षा तिथि 15 जून, 2025
परिणाम घोषणा 15 जुलाई 2025 तक

NEET PG 2025 Registration: 7 मई तक खुली रहेगी पंजीकरण विंडो

भारत भर में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-PG) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन विंडो 7 मई, 2025 तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed