फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2025: Exam City Selection Window Reopens, New Schedule Announced; Check Details Here

NEET PG 2025: नीट पीजी का नया शेड्यूल जारी, फिर से खुलेगी एग्जाम सिटी चयन करने के लिए विंडो; यहां देखें

Sun, 08 Jun 2025 06:30 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 08 Jun 2025 06:30 PM IST
सार

NEET PG 2025 New Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2025 के लिए संशोधित परीक्षा तिथि जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 3 अगस्त 2025 को एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी चयन प्रक्रिया 13 जून से फिर से खुलेगी।

विज्ञापन
NEET PG 2025: Exam City Selection Window Reopens, New Schedule Announced; Check Details Here
NEET PG 2025 Exam Date - फोटो : freepik

विस्तार

NEET PG 2025 Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 के लिए संशोधित परीक्षा तिथि जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 3 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

NEET PG 2025 Revised Schedule: महत्वपूर्ण तारीखें 

प्रक्रिया तिथि और समय
परीक्षा शहर चुनने की विंडो खुलना 13 जून 2025 (दोपहर 3 बजे) से 17 जून 2025 (रात 11:55 बजे) तक
संपादन विंडो (कुछ जानकारियों को छोड़कर) 20 जून 2025 से 22 जून 2025 तक
परीक्षा शहर की जानकारी जारी करना 21 जुलाई 2025
एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी करना 31 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि 3 अगस्त 2025 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक)
परिणाम की संभावित घोषणा 3 सितंबर 2025 तक

नोट: नाम, श्रेणी, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर को छोड़कर अन्य विवरण संपादन विंडो के दौरान अपडेट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-

एग्जाम सिटी चयन प्रक्रिया फिर शुरू

NBEMS ने लॉजिस्टिक और सुविधा कारणों से परीक्षा केंद्रों की संख्या और शहरों को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जून दोपहर 3 बजे से 17 जून तक natboard.edu.in पर जाकर अपनी पसंदीदा एग्जाम सिटी दोबारा चुन सकेंगे।


यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलेगी। आवेदन फॉर्म में उपलब्ध शहरों की सूची दिखाई जाएगी और वहीं से चयन करना होगा।

NBEMS ने साफ किया है कि वे उम्मीदवारों को उनके करेस्पॉन्डेंस स्टेट में केंद्र आवंटित करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन प्रशासनिक सीमाओं के चलते इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती। यदि किसी राज्य में सीट नहीं बचती, तो केंद्र अन्य राज्यों में भी आवंटित किया जा सकता है।

पिछले साल के अनुभव से सबक

2024 में पहली बार नीट पीजी दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी, जिससे पेपर की कठिनाई और परिणाम में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठे थे। कई छात्रों ने परिणामों में उत्तर कुंजी, रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और रिस्पॉन्स शीट जारी करने की मांग की थी।

इस बार एकल शिफ्ट में परीक्षा कराकर NBEMS पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठा रहा है। इससे छात्रों को उम्मीद है कि परिणाम और काउंसलिंग प्रक्रिया पहले से ज्यादा स्पष्ट और निष्पक्ष होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed