फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2024 last date for registration for third round counseling, seat allocation will be on 21 January

NEET PG 2024: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, 21 जनवरी को होगा सीट आवंटन

Sun, 19 Jan 2025 10:09 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 19 Jan 2025 10:09 AM IST
सार

NEET PG 2024 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 जनवरी (दोपहर 12 बजे तक) निर्धारित की है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG 2024 last date for registration for third round counseling, seat allocation will be on 21 January
NEET PG Counselling 2024, नीट पीजी काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Round 3 Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 19 जनवरी को नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन दोपहर 12 बजे तक खुला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

NEET PG Round 3: महत्वपूर्ण तिथियां

  • राउंड 3 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 19 जनवरी (दोपहर 12 बजे तक)  
  • पेमेंट की अंतिम तारीख: 19 जनवरी (शाम 3 बजे तक)  
  • चॉइस लॉकिंग: 19 जनवरी (शाम 4 बजे) से 20 जनवरी (सुबह 8 बजे तक)  
  • सीट आवंटन परिणाम: 21 जनवरी  
  • अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग: 22 से 29 जनवरी तक  
  • डेटा सत्यापन: 30 और 31 जनवरी

कमेटी ने हटाई 23 सीटें

कमेटी ने हाल ही में नीट पीजी राउंड-3 सीट मैट्रिक्स से 23 सीटें हटा दी हैं, जिसमें कोलकाता के रूबी जनरल अस्पताल में DNB जनरल सर्जरी के लिए दो रिक्तियां शामिल हैं। वहीं, 12 नई सीटों को काउंसलिंग मैट्रिक्स में जोड़ा गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने नीट पीजी 2024 के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 15 पर्सेंटाइल और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 पर्सेंटाइल कर दिया है।

NEET PG Counselling 2024:  राउंड 3 सीट अलॉटमेंट

एमसीसी नीट पीजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट 2024 का रिजल्ट 21 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इससे पहले, अलॉटमेंट 18 जनवरी को होने वाला था। संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 22 से 29 जनवरी के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 30 और 31 जनवरी को निर्धारित है।

सीट आवंटन ऐसे कर सकेंगे चेक

सभी उम्मीदवार जो सीट आवंटन परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2024 राउंड 3 सीट इसके बाद, आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करने बाद, आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed