फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2024: Admit cards will be issued today, exam will be held in two shifts on August 11

NEET PG 2024: आज जारी होंगे प्रवेश पत्र, 11 अगस्त को दो पालियों में होगी नीट पीजी परीक्षा

Thu, 08 Aug 2024 08:35 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 08 Aug 2024 08:35 AM IST
सार

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज 8 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर के प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG 2024: Admit cards will be issued today, exam will be held in two shifts on August 11
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG 2024: नीट पीजी 2024 के प्रवेश पत्र आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक परीक्षा होगी। नीट पीजी के प्रवेश पत्र आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले हैं।  
विज्ञापन


प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आवेदन संख्या, रोल नंबर, क्यूआर कोड, श्रेणी, उप-श्रेणी, नीट 2024 परीक्षा तिथि, नीट पीजी 2024 परीक्षा समय और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जैसे विवरण अंकित होंगे। यदि उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि दिखती है तो वे सुधार के लिए तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर अपना नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड एक फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड के साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट पीजी 2024 ने बदले परीक्षा केंद्र
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कई विद्यार्थियों ने बताया कि नीट पीजी 2024 से ठीक तीन दिन पहले एनबीईएमएस ने अपने परीक्षा केंद्र के स्थान को अलग-अलग राज्यों में बदल दिया। अभ्यर्थी फिर से आवंटित शहरों से असंतुष्ट हैं, क्योंकि ये स्थान उनकी विकल्प से बहुत दूर है। वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से एक पोर्टल खोलने का अनुरोध किया है, जिससे छात्र नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए अपने मूल या नए आवंटित परीक्षा केंद्र का चयन कर सकें।

नीट पीजी 2024 का परीक्षा पैटर्न
नीट पीजी 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे 30 मिनट का समय होगा। परीक्षा कुल 800 अंकों की है, जिसमें प्रत्येक सही उत्तरी पर 4 अंक दिए जाएंगे, वहीं गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।


इंटर्नशिप पूरी करने के लिए नीट पीजी 2024 की कटऑफ तिथि 15 अगस्त है। नीट पीजी 2024 परीक्षा से 12,690 मास्टर ऑफ सर्जरी, 24,360 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश मिलेगा। बता दें कि 50 प्रतिशत सीट अखिल भारतीय कोटा, 50 प्रतिशत सीट राज्य कोटा, केंद्रीय विश्विविद्याीलयो, संस्थानों और निजी कॉलेजों को बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed