NEET PG 2023: नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे-वेकन्सी राउंड के लिए कल से शुरू होंगे पंजीकरण, यहां देखें डिटेल
NEET PG 2023: नीट पीजी के स्ट्रे-वेकन्सी राउंड के लिए पंजीकरण कल से शुरू होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2023 Stray Vacancy: नीट पीजी के स्ट्रे-वेकन्सी राउंड के लिए पंजीकरण कल से शुरू होंगे। NEET PG 2023 परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार इस राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए विकल्प भर सकेंगे।
एनआरआई उम्मीदवारों के लिए निर्देश
नवीनतम नोटिस में, एमसीसी ने एनआरआई होने का दावा करने वाले उम्मीदवारों से ई-मेल आईडी nri.adgmemcc1@gmail.com के माध्यम से भारतीय से एनआरआई में राष्ट्रीयता बदलने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज भेजने के लिए कहा है। उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक राष्ट्रीयता परिवर्तन के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
अंतिम तिथियां
शेड्यूल के मुताबिक, एप्लिकेशन और पेमेंट विंडो 11 अक्टतूबर को क्रमश: दोपहर 12 बजे और 3 बजे बंद हो जाएंगी। कुछ मेडिकल कॉलेजों ने वैकेंसी राउंड के लिए विभिन्न एमडी, एमएस, एमडीएस, पीजी डीएनबी पाठ्यक्रमों की फीस में संशोधन किया है।
एमसीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नीट पीजी के लिए विकल्प भरने से पहले संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने वाले पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना की जांच कर लें। काउंसलिंग समिति ने NEET PG राउंड 3 काउंसलिंग तक विभिन्न पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की सूची भी अधिसूचित की है।
एमसीसी ने नवीनतम अधिसूचना में कहा, “सभी उम्मीदवार जिन्होंने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट किया है और प्रवेश लिया है, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका नाम सूची में मौजूद है। यदि किसी शामिल उम्मीदवार का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो उम्मीदवारों को तुरंत आवंटित कॉलेज और उम्मीदवारों/कॉलेज से संपर्क करना चाहिए”
कमेंट
कमेंट X