NEET PG 2023: कल जारी होगा तीसरे दौर के सीट आवंटन का परिणाम, ऐसे करना होगा चेक
NEET PG 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी कल यानी 16 सितंबर, 2023 को राउंड 3 के लिए नीट पीजी 2023 सीट आवंटन का परिणाम जारी करेगी।
विस्तार
NEET PG 2023 Round 3 Seat Allotment Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कल यानी 16 सितंबर, 2023 को तीसरे राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने तीसरे राउंड के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट पीजी के तीसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम 16 सितंबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा और उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। रिपोर्टिंग 18 सितंबर से 25 सितंबर, 2023 तक की जाएगी। संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन, 26 सितंबर से 27 सितंबर, 2023 तक एमसीसी द्वारा डेटा साझा किया जाएगा।
NEET PG 2023 ऐसे करें चेक
-
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर NEET PG 2023 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
सीट आवंटन परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
बता दें कि एमडी, एमएस, एमडीएस, पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के बाद एमसीसी एक रिक्ति राउंड का आयोजन करेगा। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन (PGMER) 2023 ड्राफ्ट के अनुसार, अगर अगले साल नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाती है तो वह मार्च में आयोजित की जाएगी। नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) वर्तमान एमबीबीएस बैच के लिए NEET PG परीक्षा की जगह लेगा।
कमेंट
कमेंट X