NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग स्ट्रे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, यहां कर सकेंगे चेक
NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) मंगलवार, 29 नवंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2022 स्ट्रे राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) मंगलवार, 29 नवंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2022 स्ट्रे राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित करेगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी स्ट्रे वेकेंसी राउंड में च्वॉइस भरे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in के माध्यम से अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने नीट रोल नंबर, पासवर्ड और प्रदान किए गए सुरक्षा पिन के माध्यम से लॉग इन करके एमसीसी की वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2022 : चयनित विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा रिजल्ट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट पीजी मेरिट, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर नीट पीजी स्ट्रे राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट तैयार करेगा। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड में अपनी पसंद को संशोधित नहीं किया है, उनके द्वारा मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्पों पर सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा। एमसीसी ने 26 नवंबर को उम्मीदवारों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड च्वॉइस-फिलिंग प्रक्रिया आयोजित की थी।
NEET PG 2022 स्ट्रे राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
-
चरण 1: सबसे पहले, नामित आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर, 'पीजी काउंसलिंग' टैब पर क्लिक करें और जाएं। -
चरण 3: अब नीट पीजी स्ट्रे राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 4: नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। -
चरण 5: नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी आवंटन पत्र को सत्यापित करें और डाउनलोड करें। -
चरण 6: आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पीडीएफ का प्रिंट ले लें।
कमेंट
कमेंट X