NEET MDS 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
NEET MDS 2024: एमसीसी ने नीट एमडीएस काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस राउंड के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET MDS 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज 21 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) काउंसलिंग राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने नीट एमडीएस रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर लॉग इन करके सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
कल करना होगा रिपोर्ट
एमसीसी शेड्यूल के अनुसार, सीट-आवंटित उम्मीदवारों को कल 22 अगस्त को आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) या डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल होने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
आवश्यक दस्तावेज
नीट एमडीएस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।
- अनंतिम आवंटन पत्र (एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है)
- एडमिट कार्ड
- स्कोरकार्ड
- बी.डी.एस. के पिछले शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- चिकित्सा पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पहचान प्रमाण पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि
ऐसे डाउनलोड करें नीट एमडीएस काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके काउंसलिंग के राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एमडीएस टैब पर क्लिक करें।
- 'NEET MDS 2024 के राउंड 3 का अंतिम परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अपनी रैंक और सीट आवंटन स्थिति की जांच करें।
कमेंट
कमेंट X