फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2025 Registration: Last date to apply is tomorrow, register before Application Window Close

NEET MDS 2025 Registration: नीट एमडीएस के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, अंतिम तिथि से पहले करें पंजीकरण

Sun, 09 Mar 2025 06:44 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 09 Mar 2025 06:44 PM IST
सार

NEET MDS 2025 Registration: नीट एमडीएस 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 10 मार्च 2025 को बंद हो जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन
NEET MDS 2025 Registration: Last date to apply is tomorrow, register before Application Window Close
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET MDS 2025 Registration: अगर आप नीट एमडीएस 2025 परीक्षा में बैठने के इच्छुक हैं, तो आपके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। नीट एमडीएस 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल, 10 मार्च 2025 को रात 11:55 बजे तक बंद हो जाएगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।

विज्ञापन

 

प्रक्रिया तिथि
पंजीकरण समाप्ति तिथि 10 मार्च, 2025
संपादन विंडो (सफल आवेदन) 14 मार्च - 17 मार्च, 2025
अंतिम संपादन विंडो (छवि सुधार) 27 मार्च - 31 मार्च, 2025
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 15 अप्रैल, 2025
परीक्षा तिथि 19 अप्रैल, 2025

एग्जाम पैटर्न

नीट एमडीएस 2025 परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 240 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

NEET MDS Application Fee: आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 3500 रुपये तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 2500 रुपये है। निर्धारित परीक्षा शुल्क भारत में बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/यूपीआई या अन्य उपलब्ध तरीकों का उपयोग करके प्रदान किए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से भेजा जाना चाहिए।

NBEMS NEET MDS: आवेदन कैसे करें?

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NBEMS NEET MDS 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद पेज पर लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed