फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2024: Last chance to register for NEET MDS Round 3 counselling today, seat allotment on 21st

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका आज, सीट आवंटन प्रक्रिया 21 को

Sun, 18 Aug 2024 08:27 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 18 Aug 2024 08:27 AM IST
सार

NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। समिति 19, 20 अगस्त को NEET MDS रैंक, सीट उपलब्धता और आरक्षण मानदंड के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन
NEET MDS 2024: Last chance to register for NEET MDS Round 3 counselling today, seat allotment on 21st
आखिरी मौका आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET MDS Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज 18 अगस्त को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भरे
विज्ञापन


आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET MDS 2024 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया का उपयोग करने की अंतिम तिथि आज 18 अगस्त रात 11:55 बजे तक है। समिति 19, 20 अगस्त को NEET MDS रैंक, सीट उपलब्धता और आरक्षण मानदंड के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगी और 21 अगस्त को NEET MDS सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


नीट एमडीएस काउंसलिंग 202 राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 22 अगस्त से 28 अगस्त के बीच आवंटित  संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। संस्थान 29, 30 अगस्त को शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन  शुरू करेगा। समिति 2 सितंबर से खाली सीटों के लिए नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 स्ट्रे राउंड आयोजित करेगी और 7 सितंबर को सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


NEET MDS Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार NEET MDS 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे देख सकते हैं।
  • NEET MDS 2024 परिणाम
  • बी.डी.एस. के लिए अंकतालिका
  • NEET MDS एडमिट कार्ड
  • बीडीएस डिग्री या अनंतिम प्रमाणपत्र
  • संस्थान के प्रमुख से इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र,  जिसमें बताया गया हो कि अभ्यर्थी ने 30 जून को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरी कर ली है। 
  • भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) या राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी) से स्थायी या अनंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • जन्म तिथि के प्रमाण के लिए हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी प्रमाणपत्र या कोई अन्य दस्तावेज़
  • वैध पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड)
  • अंग्रेजी या हिंदी में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एससी/एसटी प्रमाण पत्र
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी प्रमाण पत्र (क्रीमी लेयर से संबंधित न होने वाले उम्मीदवारों पर लागू)
  • अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed