NEET MDS 2022: नीट एमडीएस 2022 के आवेदन आज से शुरू होंगे, जानिए लास्ट डेट और आवेदन प्रक्रिया
NEET MDS 2022 : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी, नीट एमडीएस 2022 के लिए पंजीकरण आज 4 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाले है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी, नीट एमडीएस 2022 के लिए पंजीकरण मंगलवार, 04 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार nbe.edu की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन लिंक मंगलवार, दोपहर तीन बजे तक सक्रिय हो जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।
NEET MDS 2022 की परीक्षा 06 मार्च को होगी
NBEMS यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से इन मेडिकल साइंसेज, 06 मार्च को NEET MDS 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 24 जनवरी रात 11.55 बजे तक की समय सीमा दी गई है। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।
नीट एमडीएस परिणाम भी मार्च में आएंगे
नीट एमडीएस 2022 का परिणाम 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नीट एमडीएस 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- सूचना बुलेटिन की उपलब्धता : 04 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना शुरू होता है : 4 जनवरी, 2022, दोपहर 3 बजे
- आवेदन विंडो बंद होने की तिथि : 24 जनवरी रात 11.55 बजे
- नीट एमडीएस 2022 परीक्षा दिवस : 06 मार्च, 2022
- नीट एमडीएस 2022 परिणाम : 21 मार्च, 2022 तक
नीट एमडीएस 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य/ ओबीसी : 4,425 रुपये
- एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी : 3,245 रुपये
नीट एमडीएस 2022 के लिए आवेदन करने के चरण
NEET MDS 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET MDS नाम के टैब पर क्लिक करें और 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मूल विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक प्रति लें।
उम्मीदवार जिज्ञासा समाधान के लिए यहां करें संपर्क
किसी भी जिज्ञासा के लिए, उम्मीदवार NBEMS के कैंडिडेट केयर सपोर्ट से 022 - 61087595 पर संपर्क कर सकते हैं या NBEMS को ईमेल आईडी helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर लिख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक संबंधित विवरण और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
नीट एमडीएस 2022 की अधिसूचना यहां देखें।
कमेंट
कमेंट X