फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2022 Registration Window Open Today Important Dates Notification How to Apply

NEET MDS 2022: नीट एमडीएस 2022 के आवेदन आज से शुरू होंगे, जानिए लास्ट डेट और आवेदन प्रक्रिया

Tue, 04 Jan 2022 01:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 01:11 PM IST
सार

NEET MDS 2022 : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी, नीट एमडीएस 2022 के लिए पंजीकरण आज 4 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाले है।

विज्ञापन
NEET MDS 2022 Registration Window Open Today Important Dates Notification How to Apply
NEET MDS 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी, नीट एमडीएस 2022 के लिए पंजीकरण मंगलवार, 04 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार nbe.edu की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन लिंक मंगलवार, दोपहर तीन बजे तक सक्रिय हो जाएगा।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। 

विज्ञापन

NEET MDS 2022 की परीक्षा 06 मार्च को होगी 

NBEMS यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से इन मेडिकल साइंसेज, 06 मार्च को NEET MDS 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 24 जनवरी रात 11.55 बजे तक की समय सीमा दी गई है। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट एमडीएस परिणाम भी मार्च में आएंगे

नीट एमडीएस 2022 का परिणाम 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

नीट एमडीएस 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • सूचना बुलेटिन की उपलब्धता : 04 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना शुरू होता है : 4 जनवरी, 2022, दोपहर 3 बजे
  • आवेदन विंडो बंद होने की तिथि : 24 जनवरी रात 11.55 बजे
  • नीट एमडीएस 2022 परीक्षा दिवस : 06 मार्च, 2022
  • नीट एमडीएस 2022 परिणाम : 21 मार्च, 2022 तक

नीट एमडीएस 2022: आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ ओबीसी : 4,425 रुपये
  • एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी : 3,245 रुपये

नीट एमडीएस 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

NEET MDS 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।

  1. एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET MDS नाम के टैब पर क्लिक करें और 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर मूल विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक प्रति लें।

उम्मीदवार जिज्ञासा समाधान के लिए यहां करें संपर्क

किसी भी जिज्ञासा के लिए, उम्मीदवार NBEMS के कैंडिडेट केयर सपोर्ट से 022 - 61087595 पर संपर्क कर सकते हैं या NBEMS को ईमेल आईडी helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर लिख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक संबंधित विवरण और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

नीट एमडीएस 2022 की अधिसूचना यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed