फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   neet jee exam date 2020 neet jee main exam update

NEET & JEE Main 2020: परीक्षाओं पर फैसला जल्द, एचआरडी मंत्रालय जारी करेगा निर्देश

Fri, 03 Jul 2020 04:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Jul 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
neet jee exam date 2020 neet jee main exam update
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

मानव संसाधन विकास मंत्रालय नीट और जेईई परीक्षाओं को लेकर आज अहम घोषणा कर सकता है। एनटीए समिति की रिपोर्ट के बाद एचआरडी मंत्रालय इन दोनों ही परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देगा। नीट और जेईई परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक लगातार एचआरडी मंत्रालय से इन्हें स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए विद्यार्थी इन परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए भी गुहार लगा रहे हैं। इसी के मद्देनजर मंत्रालय ने परीक्षाओं की स्थिति साफ करने को लेकर एनटीए की विशेष समिति गठित की थी। जो कि आज इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन

 
इसी समिति की रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय द्वारा जेईई मेन और नीट परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा। जेईई मेनपरीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई तक और नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होनी है। इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को अपने एक वीडियो संदेश के जरिए जानकारी दी थी कि जेईई और नीट परीक्षाओं के आयोजन को लेकर गठित की गई एनटीए की समिति शुक्रवार को मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसी के आधार पर  इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed