फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2022 Important Documents Required Check Registration Dates Fees Details in Hindi

NEET UG Counselling 2022: इस तारीख से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

Tue, 20 Sep 2022 07:30 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 07:30 PM IST
सार

Neet UG Counselling 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 के परिणाम को बीते 07 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था। अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 Important Documents Required Check Registration Dates Fees Details in Hindi
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Neet UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी/ MCC की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा/ NEET UG 2022 Counselling का आयोजन अब जल्द ही किया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीट यूजी, 2022 काउंसलिंग 25 सितंबर, 2022 से शुरू की जाएगी। हालांकि, अब तक एमसीसी ने आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। जो भी उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में सफल हुए हैं और स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपना प्रवेश की सभी प्रक्रिया के लिए आवेदन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

चार राउंड में होगी नीट यूजी काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन कुल 04 राउंड में किया जाएगा।  ये हैं- राउंड-1, राउंड-2, स्ट्रे वैकेंसी और मॉप अप राउंड। अखिल भारतीय कोटा की सीटों के अलावा राज्य कोटा की 85 फीसदी मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। नीट परीक्षा में सफल उम्मीदवार राज्य और अखिल भारतीय दोनों ही काउंसलिंग में भाग लेने के योग्य होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2022: अखिल भारतीय कोटा सीट पर काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी की ओर से सबसे पहले मेडिकल कॉलेजों के अखिल भारतीय कोटा की 15 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी एएफएमसी, बीचएयू, एएमयू के लिए भी काउंसलिंग होगी। डेटा के मुताबिक  साल 2022 में 607 मेडिकल और 315 डेंटल कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा की 91,415 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस , 52,720 आयुष और 603 BVSc एंड AH सीटें हैं।

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2022: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एनटीए नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2022 का स्कोर कार्ड।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एनटीए नीट 2022 परीक्षा का प्रवेश पत्र।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों के आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    क्वालीफाइंग एग्जाम के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कोई भी वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    8-10 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र आवश्यक है।

कब हुई थी NEET UG 2022 परीक्षा 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 के परिणाम को बीते 07 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को देश और विदेश में 500+ शहरों में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के लिए करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed