फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Answer Key 2022 May Release Today Know Date and Time How to Challenge Answer Key Official Website Here

NEET UG 2022: इस तारीख को जारी होगी नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी, परिणाम की तारीख भी आई सामने

Fri, 26 Aug 2022 11:03 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 11:03 AM IST
सार

NEET UG 2022: जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम होगी इसलिए इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। प्रति आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगो जो कि वापस नहीं होंगे।
 

विज्ञापन
NEET Answer Key 2022 May Release Today Know Date and Time How to Challenge Answer Key Official Website Here
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक/NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी और परिणाम को जारी करने की तारीख सामने आ गई है। इसे लेकर एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है। तारीखों के सामने आने के बाद लाखों की संख्या में छात्रों ने राहत की सांस ली है। जो भी उम्मीदवार इस साल मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा, 2022 में शामिल हुए थे, वे एनटीए के इस नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कब जारी होगी नीट परीक्षा की उत्तर कुंजी और कब आएंगे इसके परिणाम...

विज्ञापन

इस तारीख को जारी होगी उत्तर कुंजी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार नीट यूजी 2022 की उत्तर कुंजी को 30 अगस्त, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। इसका लिंक एक्टिवेट होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। यह उत्तर कुंजी अंतरिम होगी इसलिए 30 अगस्त से ही उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। प्रति आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगो जो कि वापस नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के परिणाम को 07 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई  आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 

विज्ञापन

18 लाख छात्रों ने थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है। 

एनटीए के नोटिस को डायरेक्ट चेक करने के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- NEET UG NTA Notification

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed