फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2021 Scores Now Applicable for Admissions to BSc Nursing, NTA released notification

बदलाव: बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए देनी होगी नीट 2021, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

Sat, 07 Aug 2021 12:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 07 Aug 2021 12:46 PM IST
सार

बीएससी (नर्सिंग) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 31 दिसंबर, 2021 को 17 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
NEET 2021 Scores Now Applicable for Admissions to BSc Nursing, NTA released notification
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थियों को नीट 2021 के लिए आवेदन करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बीएससी नर्सिंग सहित मेडिकल पाठ्यक्रमों में स्नातक (यूजी) करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी इसके लिए 10 अगस्त को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए ने परीक्षा की तिथि 12 सितंबर निर्धारित की है।

विज्ञापन

यह है निर्धारित योग्यता

  • बीएससी (नर्सिंग) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 31 दिसंबर, 2021 को 17 वर्ष होनी चाहिए। 
  • नीट 2021 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (पीसीबी) और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पीसीबी में न्यूनतम 45 फीसदी अंक होना चाहिए। 
  • विज्ञापन
  • राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन स्कूल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) से विज्ञान विषयों और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भी बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित अभ्यर्थी का पीसीबी में 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।
  • आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए, 3% विकलांगता आरक्षण को लोकोमोटर की विकलांगता के साथ निचले छोर के 40% से 50% तक माना जाएगा और योग्यता के संबंध में अन्य पात्रता मानदंड निर्धारित के समान होंगे। 
  • इन सबसे ऊपर, बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए कक्षा 12वीं में अंग्रेजी विषय अनिवार्य है।

अधिसूचना में एनटीए ने दी यह महत्वपूर्ण सलाह

अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि यह पात्रता मानदंड केवल नीट 2021 के लिए आवेदन करने हेतु निर्धारित की गई है और यह किसी कॉलेज या चिकित्सा संस्थान के लिए विशिष्ट नहीं है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों / संस्थानों में बीएससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित कॉलेजों / संस्थानों / डीम्ड विश्वविद्यालयों से पात्रता मानदंड की जांच करें।

अधिसूचना डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed