फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2021 registration window closes on August 10

नीट रजिस्ट्रेशन 2021: कल बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो, 12 सितंबर को है एग्जाम

Mon, 09 Aug 2021 10:31 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 09 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

नेशनल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2021 की रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी कि 10 अगस्त को बंद हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट के लिए आवेदन नहीं किया है, वे कल तक हर हाल में अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन
NEET 2021 registration window closes on August 10
NEET

विस्तार

NEET 2021: नेशनल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2021 की रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी कि 10 अगस्त को बंद हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट के लिए आवेदन नहीं किया है, वे कल तक हर हाल में अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत विवरण भरना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आखिर में  शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
विज्ञापन



12 सितंबर को आयोजित होगी नीट की परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) नीट की परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को कराएगी। नीट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र को संपादित करने का मौका दिया जाएगा। नीट फॉर्म को एडिट करने का विकल्प पंजीकरण की समय सीमा के अगले दिन खुलेगा, जो कि 11 अगस्त है। इसके बाद अभ्यर्थी 14 अगस्त तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। नीट की परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड: अगस्त में होगी विश्वविद्यालय के छात्रों की विशेष परीक्षा, 10वीं बोर्ड एग्जाम का भी होगा आयोजन

नीट परीक्षा का आयोजन मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को एमबीबीएस( MBBS), बीडीएस ( BDS) ,बीएएमएस ( BAMS), बीएसएमएस ( BSMS), बीयूएमएस ( BUMS) और बीएचएमएस ( BHMS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। 2

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed