फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh: Special Exams For University, College Students In August-End and 10th 12th board in september

एमपी बोर्ड: अगस्त में होगी विश्वविद्यालय के छात्रों की विशेष परीक्षा, 10वीं बोर्ड एग्जाम का भी होगा आयोजन

Sun, 08 Aug 2021 01:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 08 Aug 2021 01:10 PM IST
सार

राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण एमपीऑनलाइन पोर्टल पर 10 अगस्त तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Special Exams For University, College Students In August-End and 10th 12th board in september
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 की वजह से जो विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। इस बात की घोषणा मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने रविवार की है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि जून-जुलाई में आयोजित ओपन बुक परीक्षा में 18 लाख से अधिक नियमित और निजी अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जो विद्यार्थी इन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने वाली विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं।

विज्ञापन

10वीं, 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा का होगा आयोजन
राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का भी फैसला किया है। विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण एमपीऑनलाइन पोर्टल पर 10 अगस्त तक किया जा सकता है। जो छात्र विशेष परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन

1 सितंबर से होगी 10वीं की परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा 1 सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड 10 वीं का परिणाम 14 जुलाई को घोषित किया गया था और सभी योग्य छात्रों को पास घोषित किया गया था।2020 में 3,42,390 की तुलना में 3,56,582 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की थी। द्वितीय और तृतीय श्रेणी के अंकों वाले छात्रों की संख्या में भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी वृद्धि हुई है।

3549 का परिणाम नहीं हुआ जारी
इस साल 12वीं कक्षा में कुल 6,60,682 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 6,56,148 छात्रों के परिणाम घोषित किए गए हैं। वहीं 3,549 छात्रों का परिणाम रोक दिया गया है और 985 छात्रों के लिए रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed