NEET 2021: एनटीए ने नीट काउंसलिंग और ऑल इंडिया कोटा के संबंध में जारी किया स्पष्टीकरण, पढ़िए
NEET 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG काउंसलिंग 2021 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। NEET UG 2021 में प्राप्त उच्चतम अंकों के आधार पर निर्धारित पर्सेंटाइल में एक अखिल भारतीय मेरिट सूची तैयार की गई है।
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनटीए) ने अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए कहा है कि एजेंसी परीक्षा आयोजित करने, परिणाम घोषित करने और अखिल भारतीय रैंक के आधार पर नीट यूजी मेरिट सूची जारी करने के लिए जिम्मेदार है। जबकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) सहित राज्य और केंद्रीय मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जिम्मेदार है।
आधिकारिक बयान
एनटीए ने एक बयान में यह भी कहा कि एनटीए की जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित करना और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा प्रदान की गई पात्रता मानदंड के आधार पर परिणाम घोषित करना है। उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय श्रेणी सूची के अनुसार अपनी श्रेणी जमा की और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किया गया।
अखिल भारतीय रैंक पर स्पष्टीकरण
इसमें आगे कहा गया है: “एनटीए ने उम्मीदवारों को अखिल भारतीय रैंक प्रदान की है और प्रवेश प्राधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली एमबीबीएस / बीडीएस की सीटों के लिए अखिल भारतीय रैंक के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार करेंगे। जब उम्मीदवार अपने राज्य में आवेदन करते हैं, तो वे राज्य श्रेणी सूची के अनुसार अपनी श्रेणी का उल्लेख करेंगे। राज्य परामर्श प्राधिकरण तदनुसार अपनी मेरिट सूची बनाएंगे। यही हाल डोमिसाइल का है। इसमें एनटीए की कोई भूमिका नहीं है और एनटीए द्वारा किसी भी डेटा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
काउंसलिंग की तारीखों की अभी तक नहीं हुई कोई घोषणा
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग का संचालन करता है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) और आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) सहित केंद्रीय परामर्श समितियों ने भी अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है।
महत्वपूर्ण जानकारी
एनटीए ने कहा कि काउंसिलिंग के दौरान, पात्र उम्मीदवारों की पात्रता मानदंड, स्व-घोषणा, विभिन्न दस्तावेजों आदि को संबंधित अधिकारियों और / या मेडिकल / डेंटल कॉलेजों द्वारा निर्दिष्ट मानदंडों के अनुसार सत्यापित किया जाएगा। एनटीए की आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपलोड की गई जानकारी/दस्तावेजों की शुद्धता/वास्तविकता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है।
कमेंट
कमेंट X