फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2020 Five new medical college in India proposal by Gujarat govt to increase MBBS seats in India

MBBS की सीटें बढ़ाने के लिए पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी

Fri, 03 Jan 2020 07:43 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 03 Jan 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
NEET 2020 Five new medical college in India proposal by Gujarat govt to increase MBBS seats in India
फाइल फोटो

बीते साल उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों में मेडिकल की कई सीटें बढ़ाई गई हैं। कुछ जगहों पर नए मेडिकल कॉलेजों के जरिए, तो कहीं पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाकर। अब उनके अलावा देश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की मांग शुरू हो गई है। इस बार गुजरात सरकार ये कॉलेज खोलने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए गुजरात सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब उसे मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा। ये जानकारी गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दी है।

विज्ञापन


नितिन पटेल ने बताया कि अगर अनुमति मिल गई तो जल्द ही ये कॉलेज गुजरात के पंचमहल, गिर सोमनाथ, देवभूमि द्वारका, बोताड और मोरबी जिलों में केंद्र सरकार की योजना के तहत खोले जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : MBBS दाखिले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये चार जरूरी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

... तो एमबीबीएस की कितनी सीटें बढ़ेंगी

नितिन पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये पांच कॉलेज स्थापित करने में करीब 1625 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी।
वहीं हर कॉलेज में एमबीबीएस की 100सीटें होंगी। यानी पांच कॉलेज खुलने से गुजरात समेत देशभर में एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ जाएंगी। गुजरात में एबीबीएस सीटों की कुल संख्या 6300 से ज्यादा हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : NEET 2020: आवेदन व आरक्षण को लेकर एनटीए ने जारी की जरूरी सूचना, छात्र जरूर पढ़ें

नितिन पटेल ने बताया कि सभी पांच जिलों में संचालित हो रहे सरकारी अस्पतालों को नए प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पहले अस्पतालों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार अपग्रेड किया जाएगा।

बता दें कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के नियमानुसार, एक मेडिकल कॉलेज संचालित करने के लिए उससे जुड़े अस्पताल में कम से कम 300 बेड्स की व्यवस्था होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : कुछ ऐसी बातें, जिनमें से एक भी अपनाई तो उत्साह से भर जाएगा आपका नया साल

गौरलतब है कि देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफल होना जरूरी है। साल 2020 में होने वाली परीक्षा (NEET UG 2020) के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं इसके लिए 6 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए नीट (NTA NEET) की आधिकारिक के जरिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तीन मई 2020 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed