फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2019 Cutoff decreased for BDS admission by DCI, check MCC new counselling schedule

NEET: घटाई गई कटऑफ, मेडिकल में अब 30 परसेंटाइल पर भी मिलेगा एडमिशन

Sat, 07 Sep 2019 05:21 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 07 Sep 2019 05:21 PM IST
सार

  • मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना
  • हर श्रेणी के लिए 10 परसेंटाइल तक कम हो गई कटऑफ

विज्ञापन
NEET 2019 Cutoff decreased for BDS admission by DCI, check MCC new counselling schedule

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के तहत मेडिकल में एडमिशन के लिए कटऑफ घटा दिए गए हैं। अब छात्रों को 30 परसेंटाइल पर भी मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिला मिल जाएगा। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) के फैसले के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इसके लिए काउंसलिंग का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नई मेरिट लिस्ट जारी किए जाने का इंतजार है। एनटीए इसके लिए फिर से रिजल्ट जारी करेगा या सिर्फ मेरिट लिस्ट, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

क्यों लिया गया ये फैसला

दरअसल, काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश के कई मेडिकल कॉलेजों में डेंटल की सीटें खाली रह गई हैं। इसके बाद डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 50 परसेंटाइल से घटाकर 40 परसेंटाइल कर दिया। जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए नई कटऑफ 40 से घटकर 30 रह गई है। वहीं दिव्यांगों के लिए यह अब 35 परसेंटाइल ही है, जो पहले 45 थी।

विज्ञापन


इसका मतलब ये हुआ कि जिन अभ्यर्थियों को ये परसेंटाइल मिले हैं, उनके पास अब भी नीट काउंसलिंग के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बीडीएस (BDS) कोर्स में दाखिला लेने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी फिर से काउंसलिंग कराएगी। इस संबंध में एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें नई काउंसलिंग का शेड्यूल भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें : NEET 2020: इस बार साल में एक या दो बार होगी परीक्षा, सामने आया जवाब


नए शेड्यूल के अनुसार बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 सितंबर 2019 को शुरू होगी। आवंटित सीटों पर दाखिला पाने के लिए अभ्यर्थियों को बताए गए कॉलेज में 13 से 15 सितंबर 2019 के बीच रिपोर्ट करना होगा। 

ये भी पढ़ें : खुशखबर: शुरू होने वाले हैं 75 नए मेडिकल कॉलेज, जानें MBBS की कितनी सीटें बढ़ेंगी 

गौरतलब है कि इस बार करीब 15 लाख अभ्यर्थी नीट में शामिल हुए थे। परीक्षा 5 मई को देश भर में आयोजित की गई थी। इनमें से 7.97 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी।

MCC द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed