फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2019 Application Correction Window re-opened know more details

NEET 2019: करेक्शन विंडो का लिंक जारी, आवेदन पत्र में सुधार का मौका

Wed, 29 May 2019 12:33 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 29 May 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
NEET 2019 Application Correction Window re-opened know more details
neet

NTA ने NEET के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो का लिंक जारी कर दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर करेक्शन विंडो का लिंक अपडेट कर दिया है। इस करेक्शन विंडो के जरिए उम्मीवार अपने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। आपको बता दें कि परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 27 मई से 31 मई (शाम 5 बजे तक) का समय दिया गया है। 31 मई के बाद करेक्शन विंडो का लिंक बंद कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2019 के परिणाम जून माह के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


सुधार सिर्फ सीमित विकल्पों में ही किए जाएंगे, जैसे - पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और श्रेणी। अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए नियमों का पालन करें। 

विज्ञापन

NEET 2019 आवेदन पत्र में ऐसे करें सुधार-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
चरण 2:  करेक्शन विंडो लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: NEET 2019 करेक्शन विंडो का पेज खुलेगा।
चरण 4: उसमें अपनी नीट आवेदन संख्या 2019 और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 5: अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: इसके बाद NEET आवेदन पत्र खुलेगा। 
चरण 7: अब आवेदन पत्र में अगर कोई त्रुटि हो तो सुधार करें।
चरण 8: अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के बाद उसे सावधानीपूर्वक पढ़ें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

करेक्शन विंडो पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed