फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET 2018 cutoff 505 number for government college,Dehradun

NEET 2018 : पास होने वाले अभ्यर्थियों को केवल इतने नंबर आने पर मिल सकती है सरकारी सीट

Sun, 06 May 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
NEET 2018 cutoff 505 number for government college,Dehradun

नीट की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को केवल इतने ही अंक आने पर सरकारी कॉलेज में दाखिला मिलेगा। सीबीएसई की नीट परीक्षा में 720 में से 505 अंकों के आसपास सरकारी सीट मिल सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने नीट परीक्षा दी है, उन्हें 135 या इससे ऊपर के अंकों पर प्राइवेट कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना है। यानी इतने अंकों पर वह नीट क्वालिफाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई नीट में कुल 180 प्रश्न पूछे गए। चार अंक का एक प्रश्न था यानी पूरा पेपर 720 अंकों का था। परीक्षा के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल नीट की कटऑफ में मामूली उछाल आ सकता है, लेकिन यह ज्यादा नहीं होगा। नीट में जो छात्र 505 या इससे ऊपर अंक हासिल करेंगे, उन्हें आसानी से सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की सीट मिल सकती है। जो छात्र 135 या इससे ऊपर अंक हासिल करेंगे, वह समझो नीट क्वालिफाई कर लेंगे और प्राइवेट कॉलेज में सीट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


गत वर्ष की बात करें तो सामान्य वर्ग की कटऑफ 360 अंक और ओबीसी, एससी, एसटी की कटऑफ 288 अंक थी। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक, नीट में इस बार भी मेहनत से सवाल हल करने वालों को आसानी होगी। हालांकि तुक्का मारने वालों को नुकसान होगा, क्योंकि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा में फिजिक्स भले ही थोड़ा मुश्किल था लेकिन बायोलॉजी और केमिस्ट्री काफी स्कोरिंग साबित होंगे। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक परीक्षा में 450 से ऊपर अंक लाने वाले अभ्यर्थियों के चयन की संभावनाएं प्रबल हैं। एमबीबीएस के अलावा इस परीक्षा से वेटरेनरी, बीडीएस और एएफएमसी की राह भी खुली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed