फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NDMC, IIT Bombay join hands to train teachers; students to get holistic, tech-driven education

एनडीएमसी-IIT बॉम्बे की साझेदारी: शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, बच्चों को देंगे समग्र और तकनीक-संचालित शिक्षा

Thu, 28 Aug 2025 09:53 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 28 Aug 2025 09:53 AM IST
सार

NDMC Teacher Training: एनडीएमसी ने आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल से 240 शिक्षक प्रशिक्षण पाएंगे और छात्रों को मूल्य-आधारित, समग्र व तकनीक-संचालित शिक्षा मिलेगी।

विज्ञापन
NDMC, IIT Bombay join hands to train teachers; students to get holistic, tech-driven education
आईआईटी बॉम्बे - फोटो : ANI

विस्तार

NDMC and IIT Bombay Partnership: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और दूरगामी पहल की है। राजधानी के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा देने के उद्देश्य से एनडीएमसी ने आईआईटी बॉम्बे के शैलेश जे मेहता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के साथ मिलकर शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है। 

विज्ञापन

शिक्षकों की नई भूमिका

यह साझेदारी एनडीएमसी और किसी राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के बीच पहला संरचित प्रशिक्षण सहयोग है। एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने कहा, यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना के अनुरूप है। शिक्षकों को नई पीढ़ी का मार्गदर्शक बनने में सक्षम बनाएगा। शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं रहेंगे, बल्कि वे बच्चों को मूल्य-आधारित, समग्र और तकनीक-संचालित शिक्षा देंगे। 

विज्ञापन

240 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उभरती शिक्षण पद्धतियां, भारतीय ज्ञान प्रणालियां, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आभासी वास्तविकता जैसे अत्याधुनिक विषयों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर भी विशेष फोकस होगा। इस तरह एनडीएमसी ने छात्रों और शिक्षकों के लिए भविष्य का पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की पहल की है। एनडीएमसी की ओएसडी (शिक्षा) रंजना देशवाल ने बताया, इस चरण में 240 शिक्षक इस प्रशिक्षण से गुजरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ये शिक्षक नई रणनीतियां, तकनीकी समावेशन और सांस्कृतिक मूल्यों से लैस होकर कक्षा को अधिक प्रभावी और प्रेरक बनाएंगे। शिक्षा निदेशक कृतिका चौधरी ने कहा, यह साझेदारी विकसित भारत की दिशा में परिवर्तनकारी कदम है। उनके अनुसार, सशक्त शिक्षक ही शैक्षिक सुधार के असली उत्प्रेरक बनेंगे और छात्रों को समग्र विकास का अनुभव मिलेगा। 

मील का पत्थर माना जा रहा समझौता

आईआईटी बॉम्बे के साथ यह समझौता राजधानी के शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे न केवल शिक्षकों की भूमिका बदलेगी, बल्कि छात्रों को भी कक्षा में वैश्विक स्तर की तकनीक, भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों का अद्वितीय मिश्रण मिलेगा। वहीं, शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह समग्र व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य निर्माण की प्रक्रिया है। राजधानी के 240 शिक्षक जब इस प्रशिक्षण से निकलकर अपनी कक्षाओं में लौटेंगे, तो वह नई दिल्ली के हजारों छात्रों के जीवन को नई दिशा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed