फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NDA Exam 2020: these 6 tips to get good marks in English subject

NDA 2020 : अंग्रेजी विषय में अच्छे अंक लाने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स

Mon, 10 Aug 2020 02:58 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 10 Aug 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
NDA Exam 2020: these 6 tips to get good marks in English subject

NDA देश में हर साल आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। हर साल लगभग 6 लाख छात्र एनडीए की परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। यह परीक्षा दो चरणों में होती है, पहला लिखित पेपर और दूसरा SSB, लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं एक गणित जिसमें 120 प्रश्न होते हैं जहां प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होता है। इस हिसाब से गणित विषय में कुल 300 अंक होते हैं। दूसरा पेपर सामान्य योग्यता का होता है। जिसमें 150 प्रश्न होते हैं। जिसमें प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के होते हैं। ऐसे ये भी कुल 600 अंक का पेपर होता है। इसके अलावा एसएसबी इंटरव्यू कुल 900 अंक का होता है। यदि आप अपनी मातृभूमि की रक्षा करना चाहते हैं और इसकी गरिमा की रक्षा करना चाहते हैं तो एनडीए एक अच्छा करियर विकल्प है ।

विज्ञापन
 
NDA की परीक्षा में अंग्रेजी विषय बहुत महत्वपूर्ण होता है। अंग्रेजी सेक्शन में 50 प्रश्न हैं। प्रश्न मूल रूप से व्याकरण और शब्दावली ज्ञान से सम्बंधित ही होते हैं। इन 50 प्रश्नों में कुल 200 अंकों की परीक्षा होती है। क्योंकि प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है। यह खंड वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अंग्रेजी प्रमुख भाषाओं में से एक है। इस ब्लॉग में हम बताएंंगे कि कैसे आप अंग्रेजी विषय की तैयारी आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन

1. पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को पढ़ें : परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को पढ़ना चाहिए। यह एक बहुत ही बेहतर तरीका होता है। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आमतौर पर किस प्रकार के प्रश्न आते हैं। इससे अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में जानने में आपको मदद मिलता है। साथ ही यह आपके लेखन अभ्यास को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगा। अंग्रेजी सेक्शन में व्याकरण अनुभाग पर अपना ध्यान केंद्रित करें।  एक दिन में एक प्रश्नपत्र हल करने का प्रयास करें और अपनी टाइमिंग रिकॉर्ड करें। इससे आपको अपनी गति को सुधारने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, यह आपको प्रश्नों के पैटर्न को समझने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
2. मॉक टेस्ट : NDA में पूछे जाने वाले सवाल कई बार दोहराए जाते हैं। इसलिए लगातार अभ्यास करते रहने से हमें जल्द ही सारे तरह के प्रश्नों पर कमांड हो जाती है जिससे प्रश्नों को हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। इसलिए खुद को जांच करने के लिए मॉक टेस्ट करते रहे। कई बार ऐसा होता है कि सवालों को हल करते-करते उसके स्टेप्स रटे होते हैं। इससे समय की बचत होती है।
 
इसके अलावा आपको सवालों के गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मॉक टेस्ट हल करते समय नियमों का पालन करें ताकि आप इसे एक आदत के रूप में विकसित करें जिससे परीक्षा के दिन किसी भी चुनौती का सामना न करना पड़े।
 
3. अपनी शब्दावली को बेहतर बनाएं : किसी भी भाषा को अच्छे से समझने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है उसके शब्दावली की जानकारी होना। ऐसे ही NDA की परीक्षा में जब हमे अंग्रेजी भाषा पर कमांड करने की बात आती है तो सबसे पहले हमे शब्दावली मजबूत करनी चाहिए। आप रोजाना नए शब्द सीखकर अपनी शब्दावली में सुधार कर सकते हैं। रोज 10 नए शब्द सीखने का लक्ष्य रखें। आपको अपने बोलने में इन शब्दों का उपयोग करना चाहिए ताकि आप उन्हें आसानी से न भूलें। शब्दों के पर्यायवाची और विलोम को खोजने की कोशिश करें। पढ़ने की आदतें वास्तव में शब्दावली को बढ़ाने में मदद करती हैं। अच्छी किताबों और उपन्यासों के साथ, नए शब्दों को चिह्नित करें जो आपके लिए अपरिचित हैं।
 
4. व्याकरण भाग पर काम करें : आपको NDA की परीक्षा में अंग्रेजी व्याकरण पर काम करना जरुरी है। व्याकरण की मूल बातें सीखनी चाहिए। बता दें कि अंग्रेजी व्याकरण में अलग-अलग नियम होते हैं।  पेपर में कई ऐसे प्रश्न होते हैं जिसके लिए यदि व्याकरण का अध्ययन सही से हुआ हो तो कठिनाई नहीं होती  है। इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि कैसे पत्र लिखें, रिपोर्ट लिखें और भाषण लिखना जानें। आपको उपर्युक्त बातों के लेखन प्रारूप को भी जानना चाहिए।
 
5. अंग्रेजी अखबार पढ़ें : रोजाना अंग्रेजी अखबार पढ़ने की आदत डालें। जब आप एक अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ेंगे तो आप कई नए शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों की जानकारी हासिल कर पाएंगे। अगर आप कई शब्दों को नहीं समझ पाए तो घबराएं नहीं बल्कि उसका अर्थ तलाश करें और उसे लिख भी लें। समाचार पत्र पढ़ने से आपको अच्छी तरह से अपडेट रखने में भी मदद मिलेगी। जितना हो सके अंग्रेजी में समझाने की कोशिश करें। इससे आपको इंटरव्यू में भी फायदा होगा।
 
6. निगेटिव मार्किंग से बचें : एनडीए के अंग्रेजी के पेपर में अच्छा स्कोर करना है तो, प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग से बचने की जरुरत है।

छात्रों को पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना होगा। बता दें कि इस परीक्षा में गणित विषय में कुल 120 प्रश्न होते हैं। जिसमें प्रत्येक में 2.5 अंक होते हैं। इसलिए, कुल गणित खंड में 300 अंक का पेपर होता है। उम्मीदवार जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह यह है कि वे परीक्षा पास करने के लिए सभी 120 प्रश्नों को हल करना चाहते हैं। हालांकि, यहां मैं आपको बताना चाहूंगा कि ऐसा करने से बचें। जब तक कि आप सभी उत्तरों के बारे में सुनिश्चित न तब तक सबको हल करने से बचें क्योंकि हर गलत उत्तर के लिए 0.83 अंक काटे जाएंगे।
 
इस दौरान आपको समय की कमी को भी ध्यान में रखना होगा क्योकि परीक्षा में आपके पास सिर्फ 2:30 घंटे का समय होता है। इसलिए हर सवाल को 1.5 मिनट से कम में हल करने की कोशिश करें। यदि किसी भी प्रश्न को हल करने में अधिक समय लगता है तो उसे छोड़ कर अगले सवाल पर जाएं। इस तरह आप पेपर को समय पर पूरा कर पाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed