फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NDA 2020 News in Hindi: Salary, Allowances, Benefits In National Defense Academy (NDA) All You Need to Know Details About

NDA 2020: NDA में मिलने वाली सैलरी, भत्ता और लाभों के बारे में विस्तार से जानिए  

Sun, 09 Aug 2020 02:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 09 Aug 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
NDA 2020 News in Hindi: Salary, Allowances, Benefits In National Defense Academy (NDA) All You Need to Know Details About
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

हीरो शब्द से हम सभी को बेहद लगाव होता है, लेकिन वास्तव में असली हीरो कौन होता है, क्या हम जानते हैं? वास्तव में असली हीरो होते हैं हमारे सैनिक, जो अपनी मातृभूमि के लिए देश की सीमा पर तैनात हैं। हमारे सैनिक निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित हैं। यदि आप भी सेना में भर्ती होना चाहते हैं, तो NDA (National Defence Academy) आपके लिए सबसे उपयुक्त संस्थान है। यह आपके कठिन प्रयासों के लिए मार्गदर्शन करने का काम करता है। 

विज्ञापन


NDA की परीक्षा भारतीय सेना में भर्ती होने का पहला स्टेप है। इसके माध्यम से देश के तीनों सेना थल, वायु और जल सेना में भर्ती हो सकते हैं। UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा हर साल दो बार NDA की परीक्षा का आयोजन होता है। जहां तीन साल की कड़ी ट्रेनिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। यह एक बहुत प्रतिष्ठित पद होता है जहां बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ  भत्ते और अन्य लाभ प्रदान कराया जाता है। 

विज्ञापन

वेतन-  

IMA में ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स को 56,100 प्रति माह का स्टिपेन्ड दिया जाता है। सैलरी और पे स्केल अलग-अलग होते हैं, जो नीचे विवरण में उल्लेख किया गया है :  

विज्ञापन
विज्ञापन

पद 

 

 वेतन 

लेफ्टिनेंट 

 

₹15,600-₹39,100 

कैप्टेन 

 

₹15,600-₹39,100 

मेजर 

 

₹15,600-₹39,100 

लेफ्टिनेंट जनरल 

 

₹37,400-₹67,000 

कर्नल 

 

₹37,400-₹67,000 

ब्रिगेडियर 

 

₹37,400-₹67,000 

मेजर जनरल 

 

₹37,400-₹67,000 

लेफ्टिनेंट जनरल 

 

₹67,000-₹79,000 

HAG स्केल 

HAG+स्केल 

₹75,500-₹80,000 

VCOAS (उप सेना प्रमुख) 

₹80,000 

COAS (सेना प्रमुख) 

₹90,000 

ग्रेड पे 

पद 

 ग्रेड पे 

लेफ्टिनेंट 

₹5,400 

कैप्टेन 

₹6,100 

मेजर 

₹6,600 

लेफ्टिनेंट जनरल 

₹8,000 

कर्नल 

₹8,700 

ब्रिगेडियर 

₹8,900 

मेजर जनरल 

₹10,000 

 

 

 

योग्यता और अधिकारी के पद के अनुसार अनुदान का भी प्रावधान होता है: 

  • एविएटर्स ग्रीन कार्ड धारक -  280 प्रति माह 
  • एविएटर्स मास्टर ग्रीन कार्ड धारक - 400 प्रति माह 
  • कक्षा I सीनियर एविएशन इंस्ट्रक्टर को -  400 प्रति माह 
  • कक्षा II सीनियर एविएशन इंस्ट्रक्टर को - 280 प्रति माह 
  • मास्टर एविएशन इंस्ट्रक्टर को  -500 प्रति माह 

भत्ता -
IMA  बेस्ट सैलरी के अलावा अधिकारियों को विभिन्न भत्ते प्रदान करती है। अधिकारियों को दिए जाने वाले भत्ते हैं: 

महंगाई भत्ता 
महंगाई भत्ता NDA अधिकारियों और सिविलियन अधिकारियों के एक सामान होते हैं। 

परिवहन भत्ता 
अधिकारियों को शहर से शहर की यात्रा के लिए भत्ता दिया जाता है। उन्हें A क्लास के शहरों में महंगाई भत्ते के साथ-साथ 3,200 रुपये का भुगतान किया जाता है जबकि अन्य शहरों में यात्रा करने के लिए उन्हें 1,600 भी मिलते हैं जिनमें महंगाई भत्ता भी शामिल होता है। 


वर्दी भत्ता 
उन्हें वन टाइम किट के लिए 14,000 रुपये का भत्ता मिलता है जबकि हर तीन साल में 3,000 का भत्ता मिलता है।

फील्ड एरिया भत्ता 
NDA अधिकारियों को उनके पद और तैनाती क्षेत्र की स्थिति के आधार पर भत्ता मिलता है। 

  • अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र भत्ता- 6,780- 8,400 प्रति माह 
  • फील्ड एरिया भत्ता- 4,200- 5,200 प्रति माह 
  • मॉडिफाइड फील्ड एरिया भत्ता- 1,600- 2,000 प्रति माह 

बाल शिक्षा भत्ता 
NDA अधिकारियों को बच्चे की शिक्षा के लिए भी भत्ता मिलता है। कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के दो बड़े बच्चों के लिए प्रति बच्चे 2,250 प्रति माह का भत्ता भी मिलता है।  

हवाई यात्रा के लिए भत्ता  
एयर फोर्स के अधिकारीयों को अलग से हवाई यात्रा का भत्ता मिला है : 

पद 

भत्ता 

लेफ्टिनेंट 

₹9,000 

कैप्टेन 

₹11,000 

मेजर/कर्नल 

₹14,000 

ब्रिगेडीयर  

₹10,500 

इस तरह NDA में सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके पद और सेवा की अवधि के अनुसार पेंशन देने का भी प्रावधान है। आपदाओं के सामने अपने देश की रक्षा के लिए एक अटूट दीवार के रूप में खड़े रहते हैं। इसलिए पेंशन एक महत्वपूर्ण रकम है जो यह एहसास दिलाने के लिए दिया जाता है की वो उसी गर्व के साथ पूरी जीवन बिताएं। 



नोट- जिनके माता-पिता आर्म्ड फोर्सेज यानी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें 25% की विशेष छूट दी जा रही है। इसके लिए कूपन कोड DEFENCE25 का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान दें कि कोर्स का शुल्क 3499 रुपये है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी विशेष छूट है। उनको इस NDA/NA पाठ्यक्रम पर 25 फीसदी की दी जा रही है। इनके लिए कूपन कोड Safgov25 है।
 
NDA/NA से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें- https://bit.ly/2EXbl1W
एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए सफलताडॉटकॉम के ऑनलाइन कोर्स में दाखिले के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/30CEGHz

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed