{"_id":"5b3653364f1c1bee388b45f4","slug":"ncweb-first-cut-off-release","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी, बीए प्रोग्राम में 4 व बीकॉम प्रोग्राम में 8 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी, बीए प्रोग्राम में 4 व बीकॉम प्रोग्राम में 8 फीसदी की गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के 26 सेंटरों के लिए पहली कटऑफ जारी हो गई है। इस बार व्यावहारिक कटऑफ रखने के कारण बीए प्रोग्राम व बीकॉम प्रोग्राम की कटऑफ में बड़ी गिरावट हुई है। इनमें बीए प्रोग्राम में औसतन चार फीसदी और बीकॉम प्रोग्राम में 8 फीसदी तक की कमी आई है।
बीए व बीकॉम प्रोग्राम के लिए एसटी की कटऑफ हंसराज व मिरांडा हाउस सेंटर को छोड़कर 40 फीसदी है। खास बात यह है कि हर बार रेगुलर कॉलेजों की कटऑफ के समान उछाल मार रही एनसीवेब की कटऑफ पर ब्रेक लगा है। इस बार एससी, एसटी व ओबीसी की कटऑफ का ग्राफ भी नीचे आया है।
इस बार बीए प्रोग्राम में हंसराज सेंटर व मिरांडा हाउस सेंटर पर सामान्य के लिए कटऑफ 78 फीसदी है। इसमें बीते साल की तुलना में दस फीसदी की गिरावट हुई है। मिरांडा व हंसराज सेंटर पर ही बीए प्रोग्राम की सबसे अधिक कटऑफ रही है। अदिति व भगिनी निवेदिता सेंटर को छोड़कर अन्य 22 सेंटरों पर बीए प्रोग्राम की कटऑफ 74 फीसदी है। इसमें बीते साल की तुलना में 4 फीसदी की कमी हुई है। वहीं बीकॉम प्रोग्राम की कटऑफ मिरांडा हाउस व हंसराज सेंटर पर 85 फीसदी रही है। यह बीते साल की तुलना में पांच फीसदी लुढ़की है।
विज्ञापन
अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता सेंटर पर कटऑफ 77 फीसदी व अन्य 22 सेंटरों पर कटऑफ 78 फीसदी है। 22 सेंटरों पर कटऑफ में औसतन 8 फीसदी की गिरावट हुई है।
उल्लेखनीय है कि इस बार एनसीवेब की 12 हजार सीटों के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इस कटऑफ के आधार पर दिल्ली की छात्राएं ही इसमें दाखिला ले सकेंगी।
एनसीवेब की कार्यवाहक निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने कहा कि इस बार कटऑफ को काफी व्यावहारिक रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं यहां दाखिला ले सकें। ज्यादा कटऑफ रखने से छात्राएं रेगुलर का रुख करती हैं, लेकिन इस बार जिस तरह कटऑफ बनाई गई है, उससे उम्मीद है कि ज्यादा दाखिले होंगे। एनसीवेब के शनिवार व रविवार केंद्रों (कुल 26) के लिए जारी पहली कटऑफ के दाखिले 30 जून, 2 जुलाई व 3 जुलाई को सुबह 9:30 से 1:30 बजे तक लिए जा सकेंगे।

DU Admission
एनसीवेब की पहली कट ऑफ लिस्ट(सामान्य श्रेणी)
सेंटर बीए प्रोग्राम बीकॉम प्रोग्राम
हंसराज कॉलेज 78 85
लक्ष्मबाई कॉलेज 74 78
कालिंदी कॉलेज 74 78
एसपीएम कॉलेज 74 78
जीसस एंड मैरी 74 78
मैत्रेयी कॉलेज 74 78
विवेकानंद कॉलेज 74 78
महाराजा अग्रसेन 74 78
माता सुंदरी कॉलेज 74 78
भारती कॉलेज 74 78
श्री गुरु गोबिंद सिंह 74 78
कॉलेज ऑफ कॉमर्स
पीजीडीएवी कॉलेज 74 78
अदिति महाविद्यालय 72 77
आर्यभट्ट कॉलेज 74 78
भगिनी निवेदिता 72 77
सीवीएस 74 78
डॉ भीमराव अंबेडकर 74 78
केशव महाविद्यालय 74 78
मिरांडा हाउस 78 85
राजधानी कॉलेज 74 78
रामानुजन कॉलेज 74 78
सत्यवती कॉलेज(ईवनिंग 78 78
श्री अरबिंदो कॉलेज 74 78
दीन दयाल उपाध्याय 74 78
जानकी देवी मेमोरियल 74 78
मोती लाल नेहरू कॉलेज 74 78
सेंटर बीए प्रोग्राम बीकॉम प्रोग्राम
हंसराज कॉलेज 78 85
लक्ष्मबाई कॉलेज 74 78
कालिंदी कॉलेज 74 78
एसपीएम कॉलेज 74 78
जीसस एंड मैरी 74 78
मैत्रेयी कॉलेज 74 78
विवेकानंद कॉलेज 74 78
महाराजा अग्रसेन 74 78
माता सुंदरी कॉलेज 74 78
भारती कॉलेज 74 78
श्री गुरु गोबिंद सिंह 74 78
कॉलेज ऑफ कॉमर्स
पीजीडीएवी कॉलेज 74 78
अदिति महाविद्यालय 72 77
आर्यभट्ट कॉलेज 74 78
भगिनी निवेदिता 72 77
सीवीएस 74 78
डॉ भीमराव अंबेडकर 74 78
केशव महाविद्यालय 74 78
मिरांडा हाउस 78 85
राजधानी कॉलेज 74 78
रामानुजन कॉलेज 74 78
सत्यवती कॉलेज(ईवनिंग 78 78
श्री अरबिंदो कॉलेज 74 78
दीन दयाल उपाध्याय 74 78
जानकी देवी मेमोरियल 74 78
मोती लाल नेहरू कॉलेज 74 78
कमेंट
कमेंट X