फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCVT MIS ITI Admit Card 2025: MIS ITI Admit Card Download Link Activated, Check Exam Schedule

NCVT MIS ITI Admit Card 2025: एमआईएस आईटीआई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक हुआ सक्रिय, जानिए परीक्षा शेड्यूल

Sun, 20 Jul 2025 02:33 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 20 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

NCVT MIS ITI Admit Card: एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रैक्टिकल परीक्षा 15 जुलाई से 25 जुलाई तक होगी। रिजल्ट 25 अगस्त 2025 को घोषित होगा।

विज्ञापन
NCVT MIS ITI Admit Card 2025: MIS ITI Admit Card Download Link Activated, Check Exam Schedule
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NCVT MIS ITI Admit Card 2025: राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) ने एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई एडमिट कार्ड 2025 का डाउनलोड लिंक skillindiadigital.gov.in और ncvtmis.gov.in पर सक्रिय कर दिया है। देश भर के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) के छात्र अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा तिथियां और रिजल्ट डेट

परीक्षा तिथियों के अनुसार, एनसीवीटी एमआईएस आईटीआ 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 28 जुलाई से 17 अगस्त 2025 तक चलेगा। सभी परीक्षाओं के समापन के बाद, आधिकारिक परिणाम 25 अगस्त 2025 को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
  • प्रैक्टिकल परीक्षा: 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025

  • CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट): 28 जुलाई से 17 अगस्त 2025

  • रिजल्ट घोषित: 25 अगस्त 2025

एडमिट कार्ड में शामिल महत्वपूर्ण जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • ITI कोड
  • ट्रेड का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा केंद्र

NCVT ने सभी छात्रों को निर्देश दिया है कि डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

यह आईटीआई प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रैक्टिकल और CBT दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी होता है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं होगा। इसके अलावा, रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र Skill India Digital Hub प्लेटफॉर्म पर अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा या एडमिट कार्ड से संबंधित कोई समस्या हो तो उम्मीदवार अपने संबंधित ITI सेंटर से संपर्क करें या NCVT तथा Skill India Digital की हेल्प सेक्शन देखें।

कैसे डाउनलोड करें NCVT MIS ITI एडमिट कार्ड 2025?

  • आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in या skillindiadigital.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card / Trainee Login” सेक्शन खोजें।
  • अपना पंजीकरण संख्या या पीआरएन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed